बीजेपी ने साध्‍वी प्रज्ञा को दिया टिकट तो एक्‍ट्रेस स्‍वरा भास्‍कर ने कही बड़ी बात, जानिए क्‍या

भोपाल। लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को मध्‍य प्रदेश के चार उम्‍मीदवारों के नाम का ऐलान किया। इन चारों उम्‍मीदवारों में सबसे ज्‍यादा जिस नाम का चर्चा हुआ वो साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का नाम था। साध्‍वी प्रज्ञा मालंगांव ब्‍लास्‍ट को लेकर सुर्खियों में आई थीं। बीजेपी ने उन्‍हें भोपाल से उम्‍मीदवार बनाया है। उनका सीधा मुकाबला कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता दिग्‍विजय सिंह से होगा। साध्‍वी प्रज्ञा के भोपाल से लड़ने के अधिकारिक एलान के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने भाजपा पर हमला बोला है। स्वरा ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए लिखा- 'लोकसभा चुनाव 2019 की एक और दावेदारों की एक और शानदार सूची। संभावित आतंकवादी, मालेगांव ब्लास्ट की आरोपी साध्वी प्रज्ञा। नफरत और विभाजन के एजेंडे में बीजेपी बिल्कुल नग्न।'

स्‍वरा भास्‍कर ने हाफिज सईद का भी जिक्र किया

स्‍वरा भास्‍कर ने हाफिज सईद का भी जिक्र किया

स्वरा भास्कर के इस ट्वीट पर शिव सेना के नेता ने उन पर निशाना साधा था और स्वरा को कन्हैया की अम्मा तक कह डाला था। सोशल मीडिया पर खामोश नहीं रहने वाली स्वरा भास्कर ने भी कड़े शब्दों में उन्हें जवाब दियाः 'चाचाजी जितना गिर जाऊं, आप और आपके नफरती संघी साथियों के नीचता तक कभी नहीं पहुंच पाऊंगी! और यह महिला आपको बेगुनाह लगती हैं- भाई वाह! तो हाफिज सईद संत लगता होगा?

इस लोकसभा चुनाव में स्‍वरा भास्‍कर ले रही हैं दिलचस्पी

इस लोकसभा चुनाव में स्‍वरा भास्‍कर ले रही हैं दिलचस्पी

स्वरा भास्कर की लोकसभा चुनावों में दिलचस्पी देखते ही बन रही है। यहां तक की वह बेगूसराय में कन्हैया कुमार के पक्ष में प्रचार करते हुए देखीं जा चुकी है।

बीजेपी में शामिल होने के पर कहा था साध्‍वी प्रज्ञा ठाकुर ने

बीजेपी में शामिल होने के पर कहा था साध्‍वी प्रज्ञा ठाकुर ने

भोपाल से प्रज्ञा ठाकुर को बीजेपी का उम्मीदवार बनाया गया है। प्रज्ञा पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी। इस सीट से पहले पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को टिकट दिए जाने की चर्चा थी। लेकिन माना जा रहा है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने साध्वी प्रज्ञा का नाम आगे बढ़ाया। बीजेपी में शामिल होने के बाद प्रज्ञा ने कहा- 'ना सिर्फ मैं चुनाव लड़ूंगी बल्की जीतूंगी भी।'

साध्वी प्रज्ञा को मिला टिकट तो भड़कीं महबूबा

साध्वी प्रज्ञा को मिला टिकट तो भड़कीं महबूबा

पीडीपी प्रमुख और जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री रह चुकी महबूबा मुफ्ती ने साध्वी को बीजेपी के टिकट मिलने पर ट्वीट कर लिखा कि- 'कल्पना करो गुस्से की, अगर मैंने किसी आतंक के आरोपी को मैदान में उतारा तो। चैनलों में #mehboobaterroris ट्रेंड हो रहा होगा। इन लोगों के मुताबिक अगर भगवा कट्टरपंथ की बात आए तो आंतक का कोई धर्म नहीं होता है। लेकिन वहीं दूसरी ओर सभी मुस्लिम आतंकी हैं। निर्दोष साबत होने तक दोषी हैं।

जानिए क्या है मालेगांव बम धमाका

जानिए क्या है मालेगांव बम धमाका

29 सितंबर 2008 को नासिक के मालेगांव शहर में एक बाइक में बम लगाकर विस्फोट किया गया था। इसमें 7 लोगों की मौत हुई थी और करीब 100 लोग जख्मी हो गए थे। इस मामले में साध्वी प्रज्ञा और कर्नल पुरोहित को अक्तूबर 2008 में गिरफ्तार किया गया था। प्रज्ञा पर मकोका अधिनियम की विभिन्न धाराएं भी लगाई गई थीं। साध्वी पर मालेगांव ब्लास्ट के साथ ही साथ सुनील जोशी की हत्या का भी आरोप है। एनाईए की जांच में भी ये बात सामने आई कि सुनील का प्रज्ञा के प्रति आकर्षण ही उनकी हत्या का कारण बना। 2017 में जांच के बाद एनआईए ने अदालत से कहा कि उसे प्रज्ञा ठाकुर को जमानत पर छोड़ने में दिक्कत नहीं है क्योंकि उनके खिलाफ अभियोजन लायक सुबूत नहीं हैं। जिसके बाद 25 अप्रैल 2017 को उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+