Lok Sabha Elections 2019: पंजाब में AAP को झटका, विधायक नजर सिंह कांग्रेस में शामिल

नई दिल्‍ली। लोकसभा चुनाव के बीच में आम आदमी पार्टी को करारा झटका लगा है। विधायक नजर सिंह मानशाहिया आज कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं। आप विधायक नजर सिंह मानशाहिया ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की मौजूदगी पार्टी की सदस्या ग्रहण की है। इससे पहले नजर सिंह की आप के पूर्व विधायक सुखपाल सिंह खैरा के साथ जाने की खबरें थी।

Lok Sabha Elections 2019: पंजाब में AAP को झटका, विधायक नजर सिंह कांग्रेस में शामिल

आपको बता दें कि सुखपाल सिंह खैरा ने आम आदमी पार्टी पर अपनी मूल विचाराधारा और सिद्धांतों से भटकने का आरोप लगाते हुए पार्टी छोड़ दी थी। जिसके बाद उन्होंने अपनी पार्टी बनाई थी। वहीं, इससे पहले लोकसभा चुनाव 2019 के लिए गुरुवार को आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली का चुनावी घोषणापत्र जारी कर दिया। 38 पेज के इस चुनावी घोषणापत्र 'आप' ने दिल्ली को पूर्ण राज्य बनाने की मांग को प्रमुखता से रखा है।

इसके साथ ही पार्टी ने इसके फायदों का भी विस्तार से उल्लेख किया है। 'आप' ने इस घोषणापत्र में यह भी विस्तारपूर्वक बताया कि है बिना पूर्ण राज्य के उसने किस क्षेत्र में कितना और क्या काम किया है और जब दिल्ली पूर्ण राज्य बन जाएगी तो वह काम क्या करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+