नतीजों से 24 घंटे पहले स्मृति ईरानी ने किसे कहा 'Thank You'
Recommended Video
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजों में अब कुछ ही घंटों का समय बचा हुआ है। ऐसे में सभी लोगों को इंतजार इसी बात का है कि आखिर इस बार जनता का फैसला क्या होगा? वहीं चुनाव खत्म होने के बाद आए ज्यादातर एग्जिट पोल में एक बार फिर से केंद्र में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन की सरकार बनने की संभावना जताई गई है। एग्जिट पोल के अनुमानों से उत्साहित बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने चुनाव नतीजों से पहले कई ट्वीट किए, इसमें उन्होंने जहां मतदाताओं के प्रति आभार जताया है, साथ ही विपक्षी दलों पर निशाना साधा है।

"मतदाताओं ने 'भारत के टुकड़े होंगे' कहने वालों के खिलाफ डाला वोट"
स्मृति ईरानी ने अपने ट्वीट में लिखा, "यह चुनाव आम जनता और विपक्षी दलों के बीच था। भारत के मतदाताओं ने उन अराजकतावादियों के खिलाफ वोट डाले हैं जो खड़े हो कर चिल्ला रहे थे 'भारत के टुकड़े होंगे'। मैं उन नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त करती हूं जिन्होंने भारत और उसके भविष्य पर पूरा भरोसा किया।"
स्मृति ने मतदाताओं का जताया आभार
स्मृति ईरानी ने एक और ट्वीट में लिखा, "24 घंटे बाद.. जब हममें से अधिकांश लोग कल टीवी देख रहे होंगे और सीट दर सीट का हाल जानने की कोशिश करेंगे, इसका विश्लेषण करेंगे, ऐसे में मुझे अवसर मिल रहा कि उन लोगों को आभार जता सकूं जिन्होंने मेरी पार्टी और हमारे नेतृत्व के लिए अपना आशीर्वाद दिया।"
पार्टी कार्यकर्ताओं को लेकर किया ये खास ट्वीट
बीजेपी नेता ने एक और ट्वीट में पार्टी कार्यकर्ताओं के निःस्वार्थ भाव से काम करने, कड़ी मेहनत की सराहना की है। उन्होंने कहा, "हम केरल और पश्चिम बंगाल में जान गंवाने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं के परिवारों के लिए सचेत हैं। मरने वालों को श्रद्धांजलि देने के लिए कभी भी कोई शब्द पर्याप्त नहीं होगा। हालांकि, सबसे अच्छी श्रद्धांजलि यह होगी कि हर दिन हम राष्ट्र निर्माण में रचनात्मक योगदान दें।"
अपने राज्य की विस्तृत चुनावी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें












Click it and Unblock the Notifications