महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना की प्रचंड जीत, जानिए Hot सीटों का हाल, कौन जीता कौन हारा?

नई दिल्ली। महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों के परिणाम आ चुके हैं। एक बार फिर से भाजपा-शिवसेना गठबंधन ने कमाल दिखाया है । भाजपा-शिवसेना का गठबंधन महाराष्ट्र में सबसे बड़े दल के रूप में उभरा है। भाजपा को जहां 23 सीटें मिली है वहीं शिवसेना ने18 सीटों पर अपना कब्जा बनाने में कामयाब रही है। जबकि कांग्रेस सिर्फ एक सीट और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी 5 सीटों पर सिमट गई है। महाराष्ट्र में कई बड़े दिग्गज चुनाव हारे तो कई हॉट सीटों का समीकरण बदला है।

 Lok Sabha election Results 2019: Who Won, who lost in Maharastra, Here is the Full Detail of 48 lok sabha seat
इस लोकसभा चुनाव में कई दिग्गजों को हार का मुंह भी देखने पड़ा है। कांग्रेस के मिलिंद देवड़ा, उर्मिला मातोंडकर, प्रिया दत्त, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुशील कुमार शिंदे, केंद्रीय मंत्री अनंत गीते, प्रकाश आंबेडकर और एनसीपी के पार्थ पवार चुनाव हार गए हैं। भाजपा-शिवसेना गठबंधन ने 41 पर कब्जा किया है। आइए राज्य की हॉट सीटों का हाल जानें , जिसपर पूरे देश की नजर थी।
  • नागपुर: राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के मुख्यालय के कारण नागपुर का खास महत्व है। यहां से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी एक फिर से जीते हैं। उन्होंने कांग्रेस के नाना पटोले को 2.13 लाख वोटों से चुनाव हराया है।
  • मुंबई दक्षिण सीट: इस सीट से शिवसेना के अरविंद गनपत सावंत ने मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा को हराकर जबरदस्त जीत हासिल की। शिवसेना के सावंत 1 लाख वोटों से जीते हैं।
  • मुंबई उत्तर मध्य: मुंबई उत्तर मध्य से भाजपा उम्मीदवार पूनम महाजन ने कांग्रेस उम्मीदवार और अभिनेता संजय दत्त की बहन प्रिया दत्त को 1 लाख 25 हजार वोटों से शिकस्त दी।
  • उत्तर मुंबई सीट: उत्तर मुंबई सीट से भाजपा के गोपाल शेट्टी ने उर्मिला मातोंडकर को हराया। गोपाल ने उर्मिला को 4 लाख 53 हजार वोटों से हराया है।
  • मुंबई उत्तर पश्चिम सीट: मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से कांग्रेस के दिग्गज नेता संजय निरूपम को करारी शिकस्त मिली। शिवसेना के गजानन किर्तिकर ने निरूपम को 2 लाख 51 हजार वोटों से हराया।
  • बारामती: इस सीट से NCP उम्मीदवार सुप्रिया सुले ने तीसरी बार जीत दर्ज की। सुले को 650,000 से अधिक वोट मिले और उन्होंने भाजपा की उम्मीदवार कंचन आर. कूल को लगभग 1 लाक वोटों से शिकस्त दी।
  • बीड: इस सीट से केन्द्रीय मंत्री गोपीनाथ मुंडे की बेटी एवं भाजपा प्रत्याशी प्रितम गोपीनाथराव मुंडे ने जीत हासिल की। प्रितम ने कांग्रेस के बजरंग मनोहर सोनव को 1.68 लाख वोटों से हराया।
  • रायगढ़। इस सीट से मैदान में 16 उम्मीदवार थे।इस सीट पर एनसीपी का कब्जा रहा। शिवसेना सांसद अनंत गीते 31 हजार वोटों से एनसीपी के सुनील दत्तात्रेय तटकरे से हार गए।
  • नांदेड: नां देड सीट कांग्रेस के हाथों से खिसक गई। भाजपा के प्रताप गोविंदराव चिखलीकर ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण को तकरीबन 40 हजार के अंतर से हराकर ये सीट जीत ली।

  • सातारा: सातारा सीट से मौजूदा सांसद उदयनराजे भोसले ने लगातार तीसरी बार जीत हासिल की और शिवसेना के नरेंद्र अनसैब पाटिल को तकरीबन 1 लाख 26 हजार वोटों से हराया।
  • अहमदनगर सीट से बीजेपी के डॉ सुजेय राधाकृष्णा ने 28147 वोटो से एनसीपी उम्मीदवार को हराया।
  • औरंगाबाद सीट से ओवैसी की पार्टी के उम्मीदवार इम्तियाज जलील सैयद ने शिवसेना के चंद्रकांत खेरे को 4492 वोटो से हराया।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+