'राहुल अमेठी में हारे तो संन्यास ले लूंगा', सिद्धू के इस बयान पर लोगों ने पूछा बड़ा सवाल

नई दिल्ली। इस बार लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2019) में सबसे बड़ा उलटफेर उत्तर प्रदेश के अमेठी में देखने को मिला, जहां कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपनी पारंपरिक सीट से चुनाव हार गए। अमेठी की हॉट सीट पर बीजेपी की उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को 55 हजार वोटों से मात दी, तो पार्टी के समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। वहीं, ईरानी की इस जीत के बाद ट्विटर पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आने लगीं। अमेठी में राहुल की हार के बाद ट्विटर पर यूजर्स ने नवजोत सिद्धू को निशाना बनाना शुरू किया और उनसे राजनीति छोड़ने की मांग करने लगे।

नवजोत सिंह सिद्धू आए निशाने पर

नवजोत सिंह सिद्धू आए निशाने पर

नवजोत सिंह सिद्धू ने दरअसल, चुनाव के दौरान कहा था कि अगर राहुल गांधी अमेठी से हार गए तो वे राजनीति से सन्यास ले लेंगे। ट्विटर यूजर्स ने सिद्धू के इसी बयान पर उनको घेरना शुरू किया। एक यूजर ने सिद्धू से पूछा, 'क्या वे उसपर कायम रहेंगे जो उन्होंने कहा था।' अन्य यूजर्स भी सिद्धू से पूछ रहे थे कि क्या वे अब राजनीति से सन्यास लेंगे।एक यूजर ने लिखा, ' सर आपको याद है न क्या कहा था, 'अब राजनीति से सन्यास लेंगे?'

यूजर्स ने पूछा- राजनीति से सन्यास कब ले रहे

एक यूजर ने लिखा, मैंने आपको राजनीति छोड़ने के लिए पूछकर गलती कर दी, मुझे याद नहीं था कि आप कांग्रेस से हैं, तो आप वादा कैसे पूरा कर सकते हैं।' नवजोत सिंह सिद्धू चुनाव प्रचार के दौरान ईरानी के अमेठी से चुनौती देने की बात पर भड़क गए थे। उन्होंने कहा था कि अगर राहुल गांधी अमेठी से चुनाव हार गए तो वे राजनीति से सन्यास ले लेंगे।

ईरानी ने अमेठी में कांग्रेस का किला किया ध्वस्त

इस बीच अमेठी में कांग्रेस के किले को ध्वस्त करने वाली स्मृति ईरानी ने लोगों को धन्यवाद दिया। उन्होंने ट्वीट किया, 'एक नयी सुबह अमेठी के लिए , एक नया संकल्प। धन्यवाद अमेठी 🙏शत शत नमन । आपने विकास पर विश्वास जताया, कमल का फूल खिलाया। अमेठी का आभार'।' लोकसभा चुनाव में इस सीट पर ईरानी को 468514 वोट हासिल हुए, जबकि राहुल गांधी को 413394 वोट प्राप्त हुए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+