भाजपा को मिली बड़ी बढ़त, राहुल गांधी से मिलने उनके घर पहुंचीं प्रियंका

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के वोटों की गिनती में शुरुआती रूझानों में एनडीए ने भारी बढ़त बना ली है और उनका आंकड़ा 300 के पार पहुंच चुका है। एनडीए 344 सीटों पर आगे है जबकि 90 सीटों पर यूपीए आगे है। दूसरी तरफ, अन्य के खाते में 106 सीटें जाती दिखाई दे रही हैं। बीजेपी की बढ़त की खबर के बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पार्टी अध्यक्ष और अपने भाई राहुल गांधी से मिलने उनके आवास पर पहुंचीं हैं।

lok sabha election results 2019: Priyanka Gandhi leaves from Congress President Rahul Gandhis residence

वोटों की गिनती की बात करें तो शुरू से ही बीजेपी ने बड़ी बढ़त बना ली है। यूपी में बीजेपी महागठबंधन की चुनौती से काफी हद तक निपटती दिखाई दे रही है। वहीं, कांग्रेस की बात करें तो आज पहली बार यूपीए ने 100 के आंकड़े को पार किया। हालांकि अब यूपीए 90 सीटों पर आगे चल रही है। लेकिन कांग्रेस के लिए बुरी खबर ये है कि पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी से पीछे चल रहे हैं। यहां से बीजेपी की स्मृति ईरानी आगे चल रही हैं। हालांकि राहुल वायनाड से आगे चल रहे हैं।

कांग्रेस गठबंधन को मिल रहीं हैं अब तक 90 सीटें

कांग्रेस के लिहाज से बात करें तो मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में बड़ा झटका लगता दिख रहा है। इन राज्यों में बीजेपी काफी बेहतर प्रदर्शन करती दिखाई दे रही है। मध्य प्रदेश की 29 में से 28 सीटों पर बीजेपी को बढ़त हासिल है। छत्तीसगढ़ की 9 सीटों पर बीजेपी आगे है जबकि 2 पर कांग्रेस आगे है। वहीं, झारखंड की बात करें तो एनडीए 12 पर और यूपीए दो सीटों पर आगे है।

महाराष्ट्र में कांग्रेस का खाता नहीं खुला है। बिहार में भी कांग्रेस को एक भी सीट पर बढ़त नहीं है, बिहार में बीजेपी गठबंधन 38 सीटों पर आगे चल रहा है। इस लिहाज से निश्चित तौर पर ये कांग्रेस के लिए झटका है। पंजाब में कांग्रेस 10 सीटों पर आगे है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+