ओडिशा में 12 सीटों पर बीजेडी का बोलबाला, जानिए सभी 21 सीटों पर हार-जीत का पूरा हाल
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के नतीजे गुरुवार को आ चुके हैं। लोकसभा की 542 सीटों के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली एनडीए 350 के आंकड़े के पास पहुंची तो वहीं कांग्रेस 50 सीटों पर सिमट गई है। ऐसे में अलग अलग राज्यों में जीत और हार पर बात करते हैं। यहां हम आपको ओडिशा की 21 लोकसभा सीटों का हाल बताने जा रहे हैं।

- अस्क लोकसभा सीट: बीजू जनता दल की प्रमिला बिश्नोई ने भाजपा की अनीता सुभ्रदर्शनी को 206,115 वोटों से हराया।
- बालासोर लोकसभा सीट: भाजपा के प्रताप चंद्र सारंगी ने कांग्रेस के नवज्योति को 302,570 वोटों से हराया।
- बाड़गढ़ लोकसभा सीट: भाजपा के सुरेश पुजारी ने बीजू जनता दल के प्रसन्न आचार्य को 60,845 वोटों से हराया।
- बेरहामपुर लोकसभा सीट: बीजू जनता दल के चंद्रशेखर साहु ने कांग्रेस के वी. चंद्रसेखर नायडु को 142,367 वोटों से हराया।
- भद्रक लोकसभा सीट: बीजू जनता दल की मंजुलता मंडल ने भाजपा के अविमन्यु सेठी को 29,504 वोटों से हराया।
- भुवनेश्वर लोकसभा सीट: भाजपा की अपराजित सारंगी ने बीजू जनता दल के अरूप मोहन पटनायक को 22,882 वोटों से हराया।
- बोलंगिर लोकसभा सीट: भाजपा की संगीता कुमारी सिंह देव ने बीजू जनता दल के कलिकेश नारायण सिंह देव को 18,054 वोटों से हराया।
- कटक लोकसभा सीट: बीजू जनता दल के भर्तृहरि महताब ने भाजपा के प्रकाश मिश्रा को 122,158 वोटों से हराया।
- ढेंकनाल लोकसभा सीट: बीजू जनता दल के महेश साहु ने भाजपा के रूद्र नारायण पानी को 37,976 वोटों से हराया।
- जगतसिंहपुर लोकसभा सीट: बीजू जनता दल के महेश साहु ने भाजपा के रूद्र नारायण पानी को 37,976 वोटों से हराया।
- जाजपुर लोकसभा सीट: बीजू जनता दल की शर्मिष्ठा सेठी ने भाजपा के अमिय कांत मलिक को 104,305 वोटों से हराया।
- कालाहांडी लोकसभा सीट: भाजपा के बसंत कुमार पांडा ने बीजू जनता दल के पुष्पेंद्र सिंह देव को 24,069 वोटों से हराया।
- कंधमल लोकसभा सीट: बीजू जनता दल के अच्यूतानंद समानता ने भाजपा के महामेघवाहन ऐरा खरबेला स्वैन को 150,271 वोटों से हराया।
- केंद्रपाड़ा लोकसभा सीट: बीजू जनता दल के अनुभव मोहंती ने भाजपा के बैजयंत पांडा को 154,058 वोटों से हराया।
- केओंझर लोकसभा सीट: बीजू जनता दल के चंद्राणी मुरमू ने भाजपा के अनंत नायक को 67,822 वोटों से हराया।
- कोरापुट लोकसभा सीट: कांग्रेस के सप्तगिरी संकर उल्का ने बीजू जनता दल के कौसल्या हिकाका को 3,622 वोटों से हराया।
- मयूरभंज लोकसभा सीट: भाजपा के बिश्वेश्वर तुडू ने बीजू जनता दल के डॉ देवाशीष मरांडी को 22,343 वोटों से हराया।
- नबरंगपुर लोकसभा सीट: बीजू जनता दल के रमेश चंद्र माझी ने कांग्रेस के प्रदीप कुमार माझी को 42,900 वोटों से हराया।
- पूरी लोकसभा सीट: बीजू जनता दल के पिनाकी मिश्रा ने भाजपा के डॉ संबित पात्रा को 13,278 वोटों से हराया।
- सम्बलपुर लोकसभा सीट: भाजपा के नितेश गंगादेब ने बीजू जनता दल की नलिनी कांता प्रधान को 7,319 वोटों से हराया।
- सुंदरगढ़ लोकसभा सीट: भाजपा के जुअल ओराम ने बीजू जनता दल की सुनीत बिसवाल को 221,758 वोटों से हराया।












Click it and Unblock the Notifications