Lok Sabha Election Results 2019: गुजरात की हर सीट पर फिर खिला 'कमल', जानिए कौन जीता कौन हारा
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में एनडीए ने प्रचंड बहुमत के साथ ऐतिहासिक जीत हासिल की है, चुनाव से पहले तमाम एग्जिट पोल ने एनडीए की जीत का दावा किया था और रिजल्ट की घोषणा के साथ ही यह साफ भी हो गया कि जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को एक बार फिर मौका दिया है।

मोदी के गृहनगर गुजरात में एक बार फिर से सभी सीटों पर कमल खिला है, गांधीनगर, सूरत, वडोदरा व नवसारी में भाजपा प्रत्यााशियों ने पांच लाख से भी अधिक मतों से जीत दर्ज की है। भाजपा अध्यक्ष शाह ने तो रिकार्ड 5 लाख 56 हजार मतों से जीत दर्ज करके सफलता का नया इतिहास लिखा है।
चलिए जानते हैं कि गुजरात में कौन जीता-कौन हारा
- गांधीनगर में भाजपा अध्यक्ष शाह ने रिकार्ड मतों से जीत दर्ज की।
- अहमदाबाद पूर्व से पटेल हसमुखभाई सोमाभाई जीत गए।
- अहमदाबाद पश्चिम से डॉ. किरीट पी. सोलंकी जीत गए।
- अमरेली से भाजपा के पटेल मितेष रमेशभाई (बकाभाई) जीत गए।
- बनासकांठा से भाजपा के परबतभाई सवाभाई पटेल जीत गए।
- बारडोली से भाजपा के परभुभाई नागरभाइ वसावा जीत गए।
- भरूच से मनसुखभाई धनजीभाई वसावा जीत गए।
- छोटाउदेपुर से राठवा गीताबेन वजेसींगभाई जीत गईं।
- दाहोद से जशवंतसिंह सुमनभाई भाभोर जीत गए।
- जामनगर से पूनमबेन हेमतभाई माडम जीत गईं।
- जुनागढ से चुडासमा राजेशभाई नारणभाई जीत गए।
- कच्छ से चावड़ा विनोद लखमशी जीत गए।
- खेडा से चौहाण देवुसिंह जीत गए।
- महेसाणा से शारदाबेन अनिलभाई पटेल जीत गए।
- नवसारी से सी. आर. पाटील जीत गए।
- पंचमहाल से रतनसिंह मगनसिंह राठोड जीत गए।
- पाटण से डाभी भरतसिंहजी शंकरजी जीत गए।
- पोरबंदर से रमेशभाइ लवजीभाइ धडुक जीत गए।
- राजकोट से कुंडारीया मोहनभाइ कल्याणजीभाइ जीत गए।
- साबरकांठा से राठोड दिपसिंह शंकरसिंह जीत गए।
- सुरत से दर्शना विक्रम जरदोश जीत गए।
- सुरेन्द्रनगर से डॉ. मुंजपरा महेंद्रभाई जीत गए।
- वडोदरा से रंजनबेन भट्ट जीत गए।
- वलसाड से डॉ.के.सी.पटेल जीत गए।












Click it and Unblock the Notifications