Opinion Poll: क्या केरल में BJP का 'कमल' खिलेगा या तमिलनाडु से कांग्रेस होगी साफ? क्या कहता है सबसे ताजा सर्वे

Lok Sabha Elections Opinion Poll 2024: भाजपा ने इस बार केरल और तमिलनाडु में कमल खिलाने के लिए सारी कवायद कर रखी है। वहीं अपने दोनों गढ़ों को बचाने के लिए इंडिया ब्लॉक के सामने बड़ी चुनौती है।

ऐसे में एबीपी न्यूज और सी-वोटर ओपिनियन पोल ने एक चुनाव से पहले वाला सर्वेक्षेण किया है, जिससे अनुमान लगाया जा सकता है कि दक्षिण में आज की तारीख में कौन कितने पानी में है।

opinion poll kerala tamil nadu

कांग्रेस के सामने केरल का गढ़ बचाने की चुनौती
केरल की 20 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस के सामने अपना गढ़ बचाने की चुनौती है। इसी राज्य की मदद से कांग्रेस पिछली बार लोकसभा में कुल 52 सीटें जीत पायी थी।

केरल में इंडिया ब्लॉक की पार्टियां हैं आमने-सामने
वैसे राज्य में इंडिया ब्लॉक के दो गुट ही आपस में आमने सामने हैं- कांग्रेस की अगुवाई वाला यूडीएफ और सीपीएम की अगुवाई वाला एलडीएफ।

लेकिन, खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य में इस बार न सिर्फ पहला कमल खिलाने की उम्मीद जता आए हैं, बल्कि उन्होंने राज्य में बीजेपी को डबल डिजिट में सीटें मिलने की भी भविष्यवाणी कर रखी है।

ओपिनियन पोल के अनुमानों से केरल में बीजेपी को लगेगा झटका-सर्वे
लेकिन, ओपिनियन पोल के अनुमानों के मुताबिक इस बार भी कांग्रेस की अगुवाई वाले यूडीएफ (यूनाइटेड डेमोक्रेटिक अलायंस) का राज्य में दबदबा बरकरार रहने की उम्मीद है। उसे 44.5% वोट मिलने की संभावना है।

जबकि, राज्य में सत्ताधारी एलडीएफ (लेफ्ट डेमोक्रेटिक अलायंस) को 31.4% वोट मिलने का अनुमान जताया गया है।

वहीं बीजेपी के अगुवाई वाले एनडीए (नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस) को 19.8% वोट प्राप्त होने की संभावना जताई गई है। इस ओपिनियन पोल के हिसाब से राज्य में अन्य दलों को भी 4.3% वोट मिल सकते हैं।

कांग्रेस को केरल में पिछली बार से भी ज्यादा सीट-सर्वे
इन वोटर शेयर के आधार पर सर्वे में सीटों का जो अनुमान लगाया गया है, उसके मुताबिक कांग्रेस पार्टी को 16 सीटें मिल सकती हैं। इस तरह से उसे 2019 के मुकाबले 1 सीट का फायदा हो सकता है।

केरल में भाजपा को एक भी सीट नहीं-सर्वे
लेकिन, इस सर्वे के अनुसार इस बार भी केरल में भाजपा का 'कमल' खिलाने का सपना, सपना ही रह सकता है और उसे एक भी सीट मिलने की संभावना नजर नहीं आ रही है।

तमिलनाडु में डीएमके की अगुवाई में इंडिया ब्लॉक के सितारे बुलंद-ओपिनियन पोल
इसी तरह से तमिलनाडु का ओपिनियन पोल कहता है कि डीएमके की अगुवाई वाला इंडिया अलायंस राज्य में बीजेपी की अगुवाई वाले एनडीए और मुख्य विपक्षी एआईएडीएमके का पूरी तरह से सफाया करने जा रहा है।

तमिलनाडु में एनडीए को सिर्फ 10.9% वोट- ओपिनियन पोल
इस सर्वे में डीएमके को 54.7% वोट शेयर मिलने की भविष्यवाणी की गई है तो विपक्षी एआईएडीएमके को 27.8% वोट शेयर हासिल होने की संभावना है। जबकि, एनडीए को सिर्फ 10.9% अन्य दलों को 6.8% वोट प्राप्त होने का अनुमान है।

तमिलनाडु में लोकसभा की 39 सीटें हैं। पिछली बार इनमें से 38 सीटें डीएमके और उसके सहयोगियों के खातों में गई थी और सिर्फ 1 सीट पर एआईएडीएम को जीत मिली थी।

तमिलनाडु की सभी सीटें इंडिया ब्लॉक को, कांग्रेस को मिलेंगी 8- ओपिनियन पोल
ताजा सर्वे के अनुसार राज्य की सभी सीटें इस बार डीएमके की अगुवाई वाले इंडिया ब्लॉक के खाते में जाने का अनुमान है। इनमें से डीएमके को 31 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है, जबकि कांग्रेस अपनी पुरानी 8 सीटें बरकरार रख सकती है।

ध्यान दें! हम आपको बता दें कि यह सिर्फ चुनाव से पहले करवाए गए सर्वेक्षण का अनुमान है और चुनाव के बाद जो नतीजे आएंगे, वे इससे पूरी तरह से अलग हो सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+