Lok Sabha Polls: '..शायद उन्हें नहीं मालूम लोकतंत्र की परिभाषा', राहुल गांधी के बयान पर कंगना रनौत
Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गए हैं। इस बीच, आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है। इस जुबानी जंग में बीजेपी के टिकट पर राजनीति में एंट्री करने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत भी उतर गई हैं।
सोमवार को डी से बीजेपी उम्मीदवार कंगना रनौत ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के 'लोकतंत्र की हत्या' वाले बयान पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि अगर लोकतंत्र की हत्या हो रही है, तो हम किसकी तैयारी कर रहे हैं? लोगों को प्रभावित करना, उनसे समर्थन के लिए अनुरोध करना, उनका विश्वास और आपके लिए समर्थन, और उनका आपके साथ गठबंधन - क्या ये सब लोकतंत्र की हत्या है? यह लोकतंत्र की हत्या नहीं बल्कि, यही लोकतंत्र है। शायद उन्हें लोकतंत्र की परिभाषा नहीं पता है।

राहुल ने लगाया मोदी सरकार पर लोकतंत्र की हत्या का आरोप
आपको बता दें कि बीते दिन दिल्ली के रामलीला मैदान में विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' की लोकतंत्र बचाओ महारैली में राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर लोकतंत्र की हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी पीएम मोदी पर लोकतंत्र का गला घोंटने का आरोप लगाया। कहा कि ऐसा लगता है कि देश को कोई सरकार नहीं बल्कि एक आपराधिक गिरोह चला रहा है।
कंगना को टक्कर देगी कांग्रेस की ये कैंडिडेट!
आपको बता दें कि बीजेपी ने मंडी से कंगना रनौत को चुनावी रण में उतारा है। हालांकि, अभी तक कांग्रेस ने इस सीट पर अपना उम्मीदवार नहीं उतारा है। लेकिन, सियासी गलियारों में चर्चा है कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और मंडी से मौजूदा सांसद प्रतिभा सिंह को एक बार फिर पार्टी मौका दे सकती है।












Click it and Unblock the Notifications