Lok Sabha Election Date: सात चरण में होंगे लोकसभा चुनाव, 4 जून को देश को मिलेगी नई सरकार
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव का आज बिगुल बज गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इस बार सात चरणों में चुनाव होंगे। वहीं वोटों की गिनती 4 जून को होगी। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि 4 जून को देश को नई सरकार मिलेगी।
इस बार 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होगा। 26 अप्रैल को दूसरे चरण की वोटिंग होगी। 7 मई को तीसरे चरण का मतदान होगा। 13 मई को चौथे चरण की वोटिंग होगी। 20 मई को पांचवें चरण का मतदान होगा। 25 मई को छठे चरण का मतदान होगा। 1 जून को सातवें चरण की वोटिंग होगी।

यह भी पढ़ें- ज्ञानेश कुमार और एसएस संधू बने नए चुनाव आयुक्त, नियुक्ति को लेकर नोटिफिकेशन जारी












Click it and Unblock the Notifications