ज्ञानेश कुमार और एसएस संधू बने नए चुनाव आयुक्त, नियुक्ति को लेकर नोटिफिकेशन जारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली एक उच्चाधिकार प्राप्त चयन समिति ने गुरुवार को दो सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारियों चुनाव आयोग में नियुक्त किया। ज्ञानेश कुमार और एसएस संधू के चुनाव आयुक्त पर नियुक्ति को लेकर केंद्र ने नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। वहीं इसको लेकर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी (Adhir Ranjan Chowdhury) ने केंद्र पर बड़े आरोप लगाए हैं।
चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति को लेकर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने केंद्र पर बड़े आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के पक्ष में सिस्टम में 'धांधली' की गई क्योंकि चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति के लिए बनाई गई चयन समिति में पीएम और गृह मंत्री खुद शामिल थे।

चौधरी ने कहा कि चयन समिति में सदस्य के रूप में विपक्षी दल के महज एक सदस्य को शामिल किया गया था। चुनाव आयोग में नियुक्ति प्रक्रिया की आलोचना करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग में पूर्व निर्धारित रुप से नियुक्तियां की गई हैं।
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली एक उच्चाधिकार प्राप्त चयन समिति ने गुरुवार को दो सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारियों ज्ञानेश कुमार (केरल कैडर) और सुखबीर सिंह संधू (उत्तराखंड कैडर) को चुनाव आयुक्त के पद पर नियुक्त किया है।












Click it and Unblock the Notifications