Richest Candidate: लोकसभा चुनाव 2024 में सबसे अमीर प्रत्याशी चंद्रशेखर की सीट गुंटूर के क्या हाल?
Andhra Pradesh Lok Sabha Chunav 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में आज 13 मई को देश की 96 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। आज ही देश के सबसे अमीर प्रत्याशी डॉ.पेम्मासानी चंद्रशेखर की किस्मत का फैसला हो रहा है। पेम्मासानी चंद्रशेखर आंध्रप्रदेश की गुंटूर सीट से तेलगू देसम पार्टी (टीडीपी) के उम्मीदवार हैं।
चौथे चरण में एक केंद्र शासित प्रदेश व 9 राज्यों की सभी सीटों पर सुबह 9 बजे 10.35 प्रतिशत वोट डाले गए हैं। आंध्रप्रदेश में 9.05 फीसदी वोटिंग हुई है। इन्हीं शुरुआती दो घंटे में गुंटूर संसदीय क्षेत्र में 6.17 प्रतिशत वोट पड़े हैं।

गुंटूर लोकसभा सीट पर साल 2024 के आम चुनाव में टीडीपी के डॉ. पेम्मासानी चंद्र शेखर के अलावा वाईएसआरसीपी के किलारी वेंकट रोसैया व भाजपा के जंगला अजय कुमार उम्मीदवार हैं।
पेम्मासानी चंद्रशेखर की संपत्ति
बता अगर सबसे अमीर उम्मीदवार डॉ. पेम्मासानी चंद्र शेखर की करें तो इनके पास अथाह पैसा है। चुनाव शपथ पत्र में चंद्र शेखर ने 5 हजार 758 करोड़ की नेटवर्थ घोषित की है, जो चौथे चरण के उम्मीदवारों में सबसे ज्यादा है।
पेम्मासानी चंद्रशेखर की नेटवर्थ में 5598.63 करोड़ रुपए की चल संपत्ति, 106.84 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। इनके पास 3.44 किलो सोना है। टेस्ल, मर्सिडीज, रॉल्स रॉयस फॉर्च्यूनर जैसी महंगी कारें हैं।
पेम्मासानी चंद्रशेखर की शिक्षा
उल्लेखनीय है कि पेम्मासानी चंद्रशेखर ने साल 1999 में हैदराबाद के उस्मानिया मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की डिग्री ली। फिर पढाई के लिए अमेरिका चले गए। वहां पेन्सिलवेनिया के डेनविले में गेइज़िंगर मेडिकल सेंटर से एमडी किया है।
पांच साल अमरीका के जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी- सिनाई अस्पताल में काम किया। बाद में वे शिक्षण संस्थाओं के संचालक और बिजनेस मैन बन गए। अब राजनीति में कदम रख दिया।
चुनाव लड़ने की वजह के सवाल के जवाब में पेम्मासानी चंद्र शेखर ने कहा कि उनके पास सब सुख सुविधाएं हैं। वे अब समाज को सेवा के जरिए लौटाना चाहते हैं। इसलिए चुनाव मैदान में हैं।












Click it and Unblock the Notifications