Lok Sabha Election: चौथे चरण के लिए शुरू हुआ मतदान, पीएम मोदी ने जनता से की खास अपील
Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव का आज चौथा चरण है। 9 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के कुल 96 सीटों पर आज मतदान हो रहे हैं। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए मतदान आज यानी 13 मई को सुबह 7 बजे शुरू हुआ, वोटिंग शाम 6 बजे समाप्त होगी।
पीएम मोदी ने भी देशवासियों से चुनाव में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की है। पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट डालते हुए आज चौथे चरण के चुनाव के बारे में जानकारी देते हुए लोगों से वोट करने की अपील की है।
यह भी देखें: Haryana News: लोकसभा चुनाव प्रभारी सतीश पूनिया ने करनाल में किया जनसंपर्क, पूर्व सीएम के लिए कही यह बात

प्रधानमंत्री ने लिखा, "लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में आज 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 96 सीटों पर मतदान हो रहे हैं। मुझे विश्वास है कि इन सभी सीटों पर लोग भारी संख्या में मतदान करेंगे, जिसमें युवा और महिला वोटर बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आइए, अपने कर्तव्य को निभाएं और लोकतंत्र को मजबूत करें!"
बता दें, चौथे चरण में आंध्र प्रदेश की 25, तेलंगाना की 17, उत्तर प्रदेश की 13, महाराष्ट्र की 11, मध्य प्रदेश की 8, पश्चिम बंगाल की 8, बिहार की 5, ओडिशा की 4 और जम्मू-कश्मीर की 1 सीट पर मतदान हो रहा है। इसके साथ ही आंध्र प्रदेश के मतदाता भी 175 सदस्यीय राज्य विधानसभा के लिए आज अपने प्रतिनिधियों को चुनने के लिए वोट करेंगे। इसके अलावा, ओडिशा की 28 विधानसभा सीटों पर आज मतदान हो रहा है।
1717 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज
इस दौर के मतदान में 17.7 करोड़ से अधिक मतदाता वोट डालने के पात्र हैं। इन राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में 19 लाख से अधिक मतदान अधिकारी 1.92 लाख मतदान केंद्रों की निगरानी करेंगे। लोकसभा चुनाव के इस चरण में 1,717 से अधिक उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।
इनमें केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता गिरिराज सिंह, एसपी के अखिलेश यादव, कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी और टीएमसी की महुआ मोइत्रा शामिल हैं। केंद्रीय मंत्री और झारखंड के पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा, टीएमसी के शत्रुघ्न सिन्हा, कांग्रेस के वाई.एस. शर्मिला और भाजपा की माधवी लता अन्य प्रमुख उम्मीदवार में से हैं।
चुनावी क्षेत्रों में मौसम ठीक रहने का अनुमान
आईएमडी ने अपने हालिया पूर्वानुमान में कहा कि जिन निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होने जा रहा है, वहां सामान्य से सामान्य से कम तापमान रहने की संभावना है और मतदान के दिन इन क्षेत्रों में लू जैसी कोई स्थिति नहीं होगी। हालांकि, भारत निर्वाचन आयोग ने सावधानी बरती है और सभी मतदान केंद्रों को मतदाताओं और कर्मचारियों के लिए पानी और पंखे उपलब्ध कराने को कहा है।
यह भी देखें: Lok Sabha Polls: चौथे चरण में 96 लोकसभा सीटों पर आज मतदान, जानें कौन सी प्रमुख सीटें और उम्मीदवार?
-
Keral election 2026: 'केरल में खिलेगा कमल, LDF-UDF दोनों भ्रष्टाचारी', पीएम मोदी ने भरी हुंकार, 5 बड़ी बातें -
Kerala Election 2026: त्रिशूर में मोदी का मेगा शो, क्या BJP की एंट्री से बंटेगा LDF-UDF का मुस्लिम वोट बैंक? -
Mann ki Baat में PM मोदी का अलर्ट, वैश्विक तनाव के बीच बोलें- कठिन समय में देशहित पर फोकस जरूरी, 5 बड़ी बातें -
Iran Vs America: खत्म होगी तेल की टेंशन! PM मोदी ने सऊदी प्रिंस से की फोन पर बात, किन मुद्दों पर चर्चा -
Jewar Airport: 'हर दो मिनट में उड़ेगा एक जहाज', PM मोदी ने किया एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट का उद्घाटन! -
Jewar Noida Airport LIVE: उत्तर प्रदेश की उड़ान का प्रतीक है नोएडा एयरपोर्ट-PM मोदी -
PM Modi Speech Highlights: 'नौजवानों के भविष्य को मिलेगी उड़ान', PM मोदी ने किया Noida Airport का उद्घाटन -
Jewar Airport Explainer: कितनी लागत से बना? कितनी फ्लाइट्स चलेंगी-कनेक्टिविटी? कितने टर्मिनल?-7 सवालों के जवाब -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Rajat Dalal Caste: Bigg Boss 18 फेम रजत दलाल किस जाति से हैं? शेरवानी में गंगा किनारे रचाई शादी, दुल्हन कौन?












Click it and Unblock the Notifications