Lok Sabha Polls: कांग्रेस ने 39 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी, वायनाड से राहुल, देखें पूरी LIST

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के अब कुछ ही महीने शेष बचे हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी बिसात बिछाने में लगे हैं। बीजेपी पहले ही अपने 195 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर चुकी है। शुक्रवार को कांग्रेस ने चुनाव के लिए 39 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की।

पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी दूसरी बार केरल के वायनाड से चुनाव लड़ेंगे, जबकि पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल को राज्य के अलाप्पुझा से मैदान में उतारा गया है। मौजूदा सांसद शशि थरूर लगातार चौथी बार केरल के तिरुवनंतपुरम से चुनाव लड़ेंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री 2009 से तिरुवनंतपुरम सीट जीत रहे हैं।

Rahul Gandhi from Wayanad

पार्टी ने छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल को राजनांदगांव सीट से और पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू को महासमुंद से मैदान में उतारने का फैसला किया है, जबकि ज्योत्सना महंत छत्तीसगढ़ के कोरबा से चुनाव लड़ेंगी। वहींं, ताम्रध्वज साहू महासमुंद (छत्तीसगढ़) से, शशि थरूर तिरुवनंतपुरम (केरल) से, हिबी ईडन एर्नाकुलम (केरल) से, डीके सुरेश बेंगलुरु ग्रामीण (कर्नाटक) से चुनाव लड़ेंगे। पार्टी की पहली लिस्ट में 15 जनरल तो 24 एससी-एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यक कैटेगिरी के उम्मीदवार शामिल हैं। साथ ही इनमें 12 उम्मीदवार ऐसे हैं, जिनकी उम्र 50 साल से कम है।

यहां देखें पूरी लिस्ट

195 उम्मीदवारों की बीजेपी की सूची जारी
आपको बता दें कि बीजेपी ने पिछले सप्ताह 195 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की मैराथन बैठक के कुछ दिनों बाद, बीजेपी की सूची हुई। जिसमें 34 केंद्रीय मंत्री और दो पूर्व मुख्यमंत्री शामिल हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर उत्तर प्रदेश के वाराणसी से मैदान में उतरे हैं और गृह मंत्री अमित शाह गुजरात के गांधीनगर से चुनाव लड़ेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+