राहुल गांधी क्यों पहनते हैं सिर्फ सफेद टीशर्ट? खड़गे-सिद्धारमैया के साथ 'रैपिड फायर' में किए दिलचस्प खुलासे
Lok Sabha Election Campaign: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को काफी लंबे समय से एक ही तरह के कपड़ों में नजर आते हैं। सफेद टीशर्ट एक तरह से उनकी पर्सनालिटी का हिस्सा बन चुका है। अब राहुल गांधी ने अपने सफेद कपड़ों खास कर सफेद टीशर्ट पहनने की वजह का खुलासा किया है। अपने एक्स अकाउंट पर उन्होंने कर्नाटक के चुनाव प्रचार के दौरान शूट किए गए एक रैपिड फायर वीडियो को शेयर किया है।
राहुल गांधी के साथ-साथ इसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में एक सवाल राहुल गांधी के लिए आता है कि वो सिर्फ सफेद टीशर्ट क्यों पहनते हैं। इसपर राहुल कहते हैं कि वो कपड़ों की ज्यादा परवाह नहीं करते और उन्हें साधारण कपड़े पसंद हैं।
यह भी देखें: सागर पहुंचे सीएम मोहन यादव ने राहुल गांधी को कुछ यूं घेरा, कहा- कांग्रेस के लिए बन गए जी का जंजाल

तीनों नेताओं के बीच कर्नाटक चुनाव प्रचार के दौरान यह "लाइट रैपिड फायर" वीडियो चैट रिकॉर्ड किया गया था। हेलीकॉप्टर पर चढ़ने के दौरान जब राहुल गांधी से पुछा गया कि वो सफेद टीशर्ट क्यों पहनते हैं, तब उन्होंने कहा, "पारदर्शिता और सरलता। मैं कपड़ों की ज्यादा परवाह नहीं करता। मुझे बस साधारण कपड़े पसंद हैं।"
A day campaigning in Karnataka.
Some light rapid fire questions and some very illustrious company. pic.twitter.com/xHoqK3AF5T
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 5, 2024
मल्लिकार्जुन खड़गे से भी पूछे कई सवाल
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से भी इस रैपिड फायर चैट के दौरान कई सवाल किए गए। राहुल गांधी ने उनसे पूछा कि उनके लिए विचारधारा जरुरी है या सत्ता? इस पर खड़गे ने कहा,"विचारधारा, सत्ता तो आती है और जाती है लेकिन विचारधारा को कायम रखना ये बड़ी बात है।" जब राहुल गांधी ने उनसे पूछा कि अभियान के दौरान क्या अच्छा लगता है और क्या बुरा। इस पर खरगे ने कहा,"कुछ भी बुरा नहीं है। यह अच्छा है क्योंकि हम यह सब देश के लिए कर रहे हैं। जो देश को खराब कर रहा है, जब हम उसे रोकने के लिए काम करते हैं तो हमें अच्छा लगता है. कम से कम हम देश के लिए कुछ अच्छा कर रहे हैं।"
विचारधारा या पद के सवाल पर क्या बोले सिद्धारमैया?
इस वीडियो में राहुल गांधी ने कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया से पूछते हैं कि वो क्या चुनेंगे, सत्ता या विचारधारा? इस पर सिद्धारमैया ने कहा,"विचारधारा, ऐसा इसलिए है क्योंकि विचारधारा हमेशा महत्वपूर्ण होती है। आपको पार्टी की विचारधारा और पार्टी के कार्यक्रमों को लोगों के सामने रखना होगा और यदि आप सत्ता में हैं, तो आपको लोगों को हमारी उपलब्धियों के बारे में बताना होगा। तभी लोग निश्चित रूप से हमारे रुख की सराहना करेंगे और हमें आशीर्वाद देंगे।''
कैंपेन के बारे में क्या पसंद है राहुल गांधी को?
वीडियो की शुरुआत में राहुल गांधी से पूछा जाता है कि चुनाव प्रचार यानी की कैंपेन के बारे में उन्हें कौन सी बात पसंद है? इसपर राहुल कहते हैं, "इसका खत्म होना। सिद्धारमैया और मल्लिकार्जुन खड़गे ने राहुल गांधी से पूछा कि चुनाव प्रचार के दौरान उन्हें सबसे अच्छी बात क्या लगती है? इस पर राहुल कहते हैं, "देखिए, मेरे लिए यह अभियान लगभग 70 दिनों से चल रहा है। भारत जोड़ो यात्रा कोई अभियान नहीं था लेकिन बिना रुके काम करने के मामले में वह इससे भी कठिन था। इसलिए मैं काफी समय से चल रहा हूं। आप जानते हैं कि यह अजीब बात है। मुझे भाषण काफी पसंद हैं। यह सोचने पर मजबूर करता है कि देश को क्या चाहिए।"
यह भी देखें: अमेठी में कांग्रेस ऑफिस के बाहर हंगामा, आधा दर्जन से ज्यादा गाड़ियों में तोड़फोड़, पार्टी ने BJP पर लगाया आरोप












Click it and Unblock the Notifications