सागर पहुंचे सीएम मोहन यादव ने राहुल गांधी को कुछ यूं घेरा, कहा- कांग्रेस के लिए बन गए जी का जंजाल
MP News: बीजेपी की लोकसभा प्रत्याशी लता वानखेड़े के समर्थन में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव रविवार 05 मई को सागर पहुंचे। यहां सुरखी विधानसभा में आयोजित आमसभा को संबोधित करते हुए सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को आड़े हाथों लिया।
सीएम यादव ने कहा कि कांग्रेस ने जब से राहुल को लांच किया है, तभी से इनकी सरकारें चली गईं। इतना ही नही, सीएम मोहन यादव ने राहुल गांधी को नादान बताते हुए कहा कि वो कांग्रेस पार्टी के लिए जी का जंजाल बन गए हैं।

इस दौरान मंच से बोलते हुए सीएम यादव ने कहा कि नादान की दोस्ती...जी का जंजाल...। ये तो मुहावरा है पहले समझ नहीं आता था कहां से चला है। लेकिन, जब से राजीव गांधी के बेटे राहुल गांधी आए हैं तब से पता चल गया। ये राहुल गांधी के लिए ही बना है।
लता वानखेड़े के समर्थम में सागर पहुंचे सीएम यादव ने कहा कि 2004 से 2014 तक कांग्रेस की सरकार अच्छी-खासी चल रही थी। लेकिन राहुल गांधी को लॉन्च करते ही इनकी सरकार चली गई और 115 सांसद रह गए।
2019 में राहुल गांधी को फिर से लॉन्च किया गया और राष्ट्रीय अध्यक्ष भी बना दिया गया। लेकिन, इनकी 115 सीटों में से सिर्फ 52 रह गईं। इसके बाद उन्हें अपने पद से इस्तीफा तक देना पड़ा। इतना ही नहीं, सीएम ने कहा कि कांग्रेस में इतनी हिम्मत नहीं है कि उनके नेता मंच से भगवान श्रीराम और भगवान कृष्ण की जय बोल सके।
सीएम यादव ने कहा कि इनकी मानसिकता ऐसी है कि वे महिलाओं की सरेआम इज्जत उतारते हैं। कभी टंच माल बोलते हैं तो कोई रस तलाशता है। सीएम ने मंच से हुंकार भरी कि दलित बेटियों और महिलाओं का अपमान करने वालों का आस्तित्व खत्म हो जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications