'... उन्हें बहुत दर्द है, वे व्यक्त नहीं कर सकते', संजय राउत के बयान पर आचार्य सत्येंद्र दास
Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव के अब कुछ ही महीने शेष बचे हैं। ऐसे में विपक्षी गुट 'इंडिया' लगातार बीजेपी को दोबारा सत्ता में आने से रोकने के प्रयास में लगी है। इस बीच, आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है। वहीं, 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को विपक्षी दल बीजेपी की रणनीति बताते हुए लगातार निशाना साध रहे हैं।
रविवार को शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने बीजेपी को घेरते हुए कहा कि जब तक लोकसभा का चुनाव हो रहा है, तब तक पीएमओ और सरकार अयोध्या से चलेगी। हम भी राम भक्त हैं।

राउत ने आगे कहा कि हमने और हमारी पार्टी ने राम मंदिर के लिए खून, त्याग और बलिदान दिए हैं। लेकिन, इस तरह की राजनीति देश में न कभी हुई है और न कभी होगी। हम 5000 साल पीछे जाकर देश चला रहे हैं।
आचार्य सत्येंद्र दास ने दिया करारा जवाब
शिवसेना(UBT) सांसद संजय राउत के बयान पर पलटवार करते हुए, राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि संजय राउत को बहुत दर्द है, वे दर्द व्यक्त नहीं कर सकते हैं। इसलिए, भगवान राम को इसमें घसीट रहे हैं। बीजेपी ने आस्था और विश्वास पर सत्ता प्राप्त की है, न कि भगवान राम को राजनीति में लाकर। जिन्होंने भगवान राम को नकार दिया है, वो हार गया है और जिसने स्वीकार किया है, वो आज सत्ता में है।












Click it and Unblock the Notifications