विपक्ष में LoP को लेकर चर्चा तेज, राहुल गांधी नहीं, इन चेहरों में से एक को मिल सकती है जिम्मेदारी!

Lok Sabha Election 2024 LoP: लोकसभा चुनाव के नतीजे सभी की उम्मीदों से एकदम विपरीत रहे हैं। एग्जिट पोल को गलत साबित करते हुए कांग्रेस ने एक बार फिर अपनी शाख मजबूत की है। कांग्रेस ने जहां 99 सीटें जीत कर वापस अपने आप को मजबूत किया है। वहीं, पिछले बार के मुकाबले बीजेपी को इस बार 63 सीटों का नुकसान हुआ है।

विपक्ष के उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष का पद वापस दिला दिया है। सवाल ये है कि विपक्ष का नेता कौन होगा? 99 सीटों के साथ कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी है और 10% नियम के अनुसार विपक्ष के नेता का पद संभालने के लिए एकमात्र पात्र है।

LoP

जैसे ही नरेंद्र मोदी रिकॉर्ड तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने के लिए तैयार हैं, विपक्षी दल विपक्ष के नेता के पद पर चर्चा कर रहा है। सूत्रों की मानें तो नेता प्रतिपक्ष के रूप में विपक्ष नेताओं के नामों पर चर्चा कर रहा है।

सूत्रों के अनुसार विपक्ष जिन नामों को लेकर चर्चा कर रहा है उनमें गौरव गोगोई, शशि थरूर और मनीष तिवारी का नाम सबसे आगे है। हालांकि, अभी इसे लेकर सामने नहीं आई है। इस मुद्दे पर जल्द ही कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में फैसला लिया जाएगा।

गौरव गोगोई

गौरव गोगोई ने असम के जोरहाट सीट से जीत दर्ज की है। उन्होंने 751771 वोटों लाते हुए 144393 वोटों के अंतर के साथ बीजेपी के टोपोन कुमार गोगोई को मात दी है।

शशि थरूर

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने लगातर चौथी बार केरल के तिरुवनंतपुरम सीट से सांसद चुने गए हैं। बीजेपी के राजीव चन्द्रशेखर को इस सीट से 16077 वोटों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा।

मनीष तिवारी

मनीष तिवारी को चंडीगढ़ लोकसभा सीट से बहुमत मिली है। उन्हें कुल 216657 वोट मिले और इसके साथ हीं उन्होंने केवल 2504 वोटों के अंतर से बीजेपी प्रत्याशी संजय टंडन को शिकस्त दी है।

LoP बनने के लिए कितने प्रतिशत वोट की जरुरत?

लोकसभा में विपक्ष का नेता (LoP) बनने के लिए उम्मीदवार के पास 10% से अधिक सदस्यों का समर्थन या 55 वोट होना चाहिए। 2014 में कांग्रेस ने 44 सीटें जीती थीं और 2019 में 52 सीटें जीतीं, लेकिन इस बार पार्टी के पास 99 सीटें हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+