Rahul Gandhi: केरल पहुंचने से पहले राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर की तलाशी, ECI के फ्लाइंग स्क्वाड ने की जांच
Rahul Gandhi Wayanad Road Show: देशभर में कांग्रेस पार्टी के लिए चुनाव प्रचार कर रहे राहुल गांधी सोमवार को केरल पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी लोकसभा सीट वायनाड में रोड शो किया।
इस दौरान राहुल गांधी के समर्थन में लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। लोगों को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि आज मुख्य लड़ाई आरएसएस की विचारधारा के खिलाफ है। इससे पहले केरल आने से पहले तमिलनाडु के नीलगिरी में चुनाव आयोग के अधिकारियों ने राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर की तलाशी ली।

राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर की तलाशी
Recommended Video
केरल दौरे पर पहुंचने से पहले राहुल गांधी तमिलनाडु के नीलगिरी पहुंचे, जहां चुनाव आयोग (ECI) के अधिकारियों ने राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर की तलाशी ली। नीलगिरी में चुनाव आयोग के फ्लाइंग स्क्वाड के अधिकारियों द्वारा जांच की गई। दरअसल, राहुल अपने संसदीय क्षेत्र केरल के वायनाड जा रहे थे।
रोड शो के दौरान भाजपा पर बरसे
रोड शो के दौरान राहुल गांधी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी और प्रधानमंत्री का कहना है कि वे एक राष्ट्र, एक चुनाव, एक नेता, एक भाषा चाहते हैं। भाषा कोई थोपी हुई चीज नहीं है। भाषा एक ऐसी चीज है जो लोगों के अंदर से आती है।
'भारत में सिर्फ एक ही नेता होना चाहिए'
उन्होंने आगे कहा कि केरल के लोगों से यह कहना कि आपकी भाषा हिंदी से कमतर है, अपमानजनक है। भारत में सिर्फ एक ही नेता होना चाहिए, ऐसा कहना देश के सभी युवा लोगों का अपमान करने जैसा है।
नीलीगिरी जिले से राहुल गांधी बाईरोड केरल के वायनाड जिले के सुल्तान बाथेरी पहुंचे। यहां वो खुली छत वाली गाड़ी में सवार होकर लोगों का अभिवादन करते हुए रोड शो किया। इस दौरान भारी संख्या में लोग रोड शो में शामिल हुए। बता दें कि वायनाड सीट से राहुल गांधी का मुकाबला सीपीआई नेता एनी राजा और भाजपा उम्मीदवार सुरेंद्रन से है।












Click it and Unblock the Notifications