Lok Sabha Election: पीएम मोदी ने कांग्रेस मेनिफेस्टो पर की टिप्पणी, कांग्रेस ने किया पलटवार, लगाए गंभीर आरोप!
Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस ने शुक्रवार को लोकसभा चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया। कांग्रेस के मेनिफेस्टो पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने उसपर "मुस्लिम लीग" की छाप होने की बात कही थी। प्रधानमंत्री ने कांग्रेस के घोषणापत्र को झूठ का पुलिंदा बताते हुए कहा कि दस्तावेज के हर पन्ने से भारत को तोड़ने के प्रयासों की बू आती है।
प्रधानमंत्री की टिप्पणी के बाद कांग्रेस ने पलटवार किया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए मोदी-शाह के राजनीतिक और वैचारिक पूर्वजों पर स्वतंत्रता संग्राम में समय भारतीयों के खिलाफ ब्रिटिश और मुस्लिम लीग का समर्थन करने का आरोप लगाया।
यह भी देखें: कांग्रेस पर बरसे सीएम योगी, बोले- इन लोगों ने राम-कृष्ण के अस्तित्व को नकार दिया था

खड़गे ने किया पलटवार
खड़गे ने एक्स पर लिखा, "मोदी-शाह के राजनीतिक व वैचारिक पुरखों ने स्वतंत्रता आंदोलन में भारतियों के ख़िलाफ़, अंग्रेज़ों और मुस्लिम लीग का साथ दिया।आज भी वो आम भारतियों के योगदान से बनाए गए 'कांग्रेस न्याय पत्र' के ख़िलाफ़ मुस्लिम लीग की दुहाई दे रहे हैं। मोदी-शाह के पुरखों ने 1942 में "भारत छोड़ो" के दौरान, महात्मा गांधी के आवाहन व मौलाना आज़ाद की अध्यक्षता वाले आंदोलन का विरोध किया। सभी जानते है कि आपके पुरखों ने 1940's में मुस्लिम लीग के साथ मिलकर बंगाल, सिंध और NWFP में अपनी सरकार बनाई।"
उन्होंने आगे लिखा, "मोदी जी की भाषणों में केवल आरएसएस की बू आती है, दिन पर दिन भाजपा की चुनावी हालत इतनी खस्ता होती जा रही है, कि आरएसएस को अपने पुराने मित्र - मुस्लिम लीग - की याद सताने लगी है ! सच केवल एक है - कांग्रेस न्याय पत्र में हिंदुस्तान के 140 करोड़ लोगों की आशाओं व आकांक्षाओं की छाप है। उनकी सम्मिलित शक्ति, मोदी जी के 10 सालों के अन्याय काल का अंत करेगी।"
पहले से ही देश को दो टुकड़ों में विभाजित कर दिया है
जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने भी पीएम की टिप्पणी पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी के मेनिफेस्टो में उन्हें विभाजन जैसी कोई चीज नजर नहीं आती है, यदि किसी को ऐसा लगता है इसका अर्थ है कि उन्होंने पहले से ही देश को दो टुकड़ों में विभाजित कर दिया है।
#WATCH | On PM Modi's remarks about Congress' manifesto, Former J&K CM and NC leader Farooq Abdullah says, "I don't think the manifesto is to break the country. I think the manifesto is to make the country strong and to keep it secular. That is what it is. And if anybody thinks… pic.twitter.com/dmVtFwKbZn
— ANI (@ANI) April 8, 2024
"मुझे नहीं लगता कि घोषणापत्र देश को तोड़ने के लिए है। मुझे लगता है कि घोषणापत्र देश को मजबूत बनाने और इसे धर्मनिरपेक्ष बनाए रखने के लिए है। यह वही है। और अगर कोई अन्यथा सोचता है, तो वे पहले से अपने तरीके से देश को विभाजित कर रहे हैं।" पीडीपी के चुनाव लड़ने पर उन्होंने कहा, "लोग जानते हैं कि हम किसके लिए खड़े हैं। और इससे आगे, मुझे कुछ भी व्यक्त करने की ज़रूरत नहीं है..."
यह भी देखें: कांग्रेस के समय गरीबों के हक पर डाका डाला जाता था: सीएम योगी












Click it and Unblock the Notifications