कांग्रेस के समय गरीबों के हक पर डाका डाला जाता था: सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के समय गरीबों के हक डकैती डाली जाती थी और आज पीएम मोदी के नेतृत्व में 80 करोड़ लोगों को मुफ्त में राशन मुहैया कराया जा रहा है। योगी ने कहा कि क्या कांग्रेस ने कभी गरीबों को राशन दिया। देश के अंदर 60 करोड़ गरीबों को पांच लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा कवर दिया गया है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक बदलते हुए भारत को हम देख रहे हैं। इस बदलते हुए भारत के लिए हमें एक बार फिर से पीएम मोदी पर अपना भरोसा जताना होगा। यह चुनाव देश के लिए है, देश के लिए काम करने के लिए है।

cm yogi

अगर आप लोगों के बीच जाएंगे और लोगों से कहेंगे कि हम देश के लिए काम कर रहे हैं तो कोई कारण नही है कि आम जनता जनार्दन फिर से मोदी जी को अपना आशीर्वाद ना दे। उत्तर प्रदेश में सभी 80 सीटों पर बम-बम हो रहा है। हर व्यक्ति बोल रहा है कि मोदी जी को वोट देंगे। भाजपा ने हर व्यक्तिको बिना भेदभाव के योजनाओं का लाभ दिया है।

सीएम योगी ने कहा कि महिला आरक्षण का बिल भाजपा सरकार ने किया है। नई संसद में पहला विधेयक नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित हुआ है। 35 फीसदी आरक्षण हर जाति की महिलाओं को प्राप्त होने वाला है। जो लोग भाजपा पर आरोप लगाते हैं वो अपने गिरेबांन में झांके ये वो लोग हैं जो सिर्फ अपने परिवार के बारे में सोचते हैं। लेकिन पीएम मोदी पूरे देश के लिए काम करते हैं।

कोरोना काल में हम देख चुके हैं ना कांग्रेस का पता था, ना सपा का पता था, ना बसपा का पता था, सारे लोग दलदल में बैठकर अपने घरों में छिपे थे। कोई विदेश यात्रा पर चला गया था। अकेले मोदी जी थे, जिन्होंने देश के अंदर हर देशवासी को वैक्सीन उपलब्ध कराई। हर भारतवासी को फ्री में वैक्सीन, उपचार, राशन दिलाया। कांग्रेस का समय होता तो क्या होता, उस समय तो डकैती पड़ती थी। गरीबों के हक पर डकैती पड़ती थी। जम्मू कश्मीर में इन लोगों ने आतंकवाद का गढ़ बना दिया था। पीएम मोदी ने जम्मू कश्मीर में आर्टिकल 370 को खत्म किया। यहां पहली बार लोगों को आरक्षण का हक मिल रहा है। जिस जम्मूकश्मीर में कभी भी आजादी के बाद देश का संविधान लागू नहीं हो पाया, उस जम्मू कश्मीर में धारा 370 को खत्म करने का काम किसी ने किया है तो मोदी जी ने किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+