Mumbai North West LokSabha: यहां हमेशा रहा फिल्मी सितारों का दबदबा, अब माधुरी दीक्षित की चुनाव लड़ने की चर्चा!

Mumbai North West Lok Sabha constituency: लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर महाराष्ट्र का लोकसभा सीट मुंबई उत्तर पश्चिम चर्चाओं में आ गया है। कुछ मीडिया रिपोर्टों में दावा किया जा रहा है कि बॉलीवुड की सुपरस्टार एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit Nene) आगामी लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की टिकट पर लोकसभा सीट मुंबई उत्तर पश्चिम से चुनाव लड़ सकती हैं।

हालांकि कुछ मीडियो सूत्रों ने कहा है कि माधुरी दीक्षित की मुंबई नॉर्थ वेस्ट से चुनाव लड़ने की बात सिर्फ अफवाह मात्र है। दिसके बाद से मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट सुर्खियों में है। इस सीट का राजनीतिक इतिहास भी बहुत खास रहा है। इस सीट पर हिंदी फिल्मों के दिग्गज अभिनेता सुनील दत्त से लेकर भारत के सुप्रसिद्ध वकील और राजनीतिज्ञ राम जेठमलानी भी चुनाव लड़ चुके हैं और जीत चुके हैं। इस सीट पर हमेशा से फिल्मी सितारों का दबदबा रहा है। आइए जानें इस सीट का राजनीतिक इतिहास?

Mumbai North West Lok Sabha constituency

Mumbai North West Lok Sabha Seat History: मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट का इतिहास

  • -महाराष्ट्र की मुंबई उत्तर-पश्चिम लोकसभा सीट हमेशा फिल्मी सितारों और सेलेब्रिटियों के चुनाव लड़ने की वजह से चर्चाओं में रही है। ये सीट अभिनेता से राजनेता बने सुनील दत्त की वजह से मशहूर रही है। इस सीट पर लगभग 1.6 मिलियन मतदाता हैं। वहीं इस लोकसभा क्षेत्र में छह विधानसभा क्षेत्र शामिल है।
  • -सुनील दत्त इस सीट से कांग्रेस पार्टी की टिकट पर 18 साल सांसद रहे हैं। इस सीट से देश के मशहूर वकील राम जेठमलानी भी 1977 और 1980 में चुनाव लड़ चुके हैं।
  • -मुंबई उत्तर-पश्चिम लोकसभा सीट 1967 से 1977 तक कांग्रेस के पास थी। उसके बाद राम जेठमलानी 1977 में पहले जनता पार्टी और फिर बाद में 1980 में बीजेपी से इस सीट से सांसद बने।
  • -सुनील दत्त मुंबई उत्तर-पश्चिम लोकसभा सीट से पहली बार कांग्रेस की टिकट पर 1984 में चुनाव जीतकर सांसद बने। इसके बाद लगातार 1996 तक सुनील दत्त यहां सांसद रहे। 1996 और 1998 में शिवसेना ने यहां जीत दर्ज की थी।
  • -इसके बाद वह 1999 में सुनील दत्त ने चुनाव जीता। इसके बाद 2005 में सुनील दत्त की मौत के बाद उस सीट पर हुए उपचुनाव में सुनील की बेटी प्रिया दत्त को टिकट दिया गया। जिसके बाद प्रिया दत्त वहां से जीतकर सांसद बनीं।
  • - 2009 में भी ये सीट फिर से कांग्रेस के पास चली गई। 2009 में इस सीट पर कांग्रेस के गुरुदास कामत और शिवसेना के गजानन कीर्तिकर के बीच दिलचस्प मुकाबला था। जिसमें कांग्रेस नेता गुरुदास कामत जीत गए थे।
  • -2014 के लोकसभा चुनाव में शिवसेना के गजानन कीर्तिकर ने इस सीट से चुनाव जीता और सांसद बने। 2019 के लोकसभा चुनाव में इस सीट से फिर से शिवसेना के गजानन कीर्तिकर सांसद चुने गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+