Lok Sabha Election 2024 Survey: मोदी सरकार बनाम INDIA, आज हुए देश में लोकसभा चुनाव तो कौन मारेगा बाजी?

Lok Sabha Election 2024 Survey: हाल ही संपन्न हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में भाजपा ने धमाकेदार प्रदर्शन किया है। पांच में से तीन राज्यों (मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान) में उसने बंपर जीत हासिल की है जबकि मिजोरम और तेलंगाना में भी उसकी सीटें बढ़ी हैं। इन चुनावों को लोकसभा चुनावों से पहले का सेमीफाइनल माना जा रहा था और इसी वजह से ये जीत बीजेपी के लिए और भी महत्वपूर्ण हो जाती है।

Lok Sabha Election 2024 Survey

चुनावी नतीजों से कांग्रेस समेत समूचे विपक्ष को झटका लगा है तो वहीं मोदी सरकार को हराने के लिए बने 26 पार्टियों का विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' को भी इस बारे में विचारने की जरूरत है।

लोकसभा चुनाव का नतीजा हमारे पक्ष में होगा: INDIA गठबंधन

फिलहाल INDIA गठबंधन के लोगों का कहना है कि विधानसभा और लोकसभा दोनों ही चुनाव अलग नेचर के होते हैं इसलिए उन्हें पूरा भरोसा है कि लोकसभा चुनाव का नतीजा इससे उलट होगा। फिलहाल इन्हीं दावों के बीच एक नया चुनावी सर्वेक्षण सामने आया है, जो कि विरोधी दलों को अपने दावों पर फिर से सोचने के लिए कह रहा है।

टाइम्स नाउ-ईटीजी ने किया Survey

दरअसल टाइम्स नाउ-ईटीजी ने हाल ही में एक सर्वे किया, जो कि उसने पांचों राज्यों के चुनावी नतीजे सामने आने के बाद किया है, जिसमें पूछा गया था कि अगर आज देश में लोकसभा चुनाव हों तो भाजपा को कितनी सीटें मिलेंगी।

बीजेपी को 308 से 328 सीटें मिल सकती हैं

इस सर्वे के नतीजे चौंकाने वाले हैं। इस सर्वेक्षण के मुताबिक लोकसभा की कुल 543 सीटों पर अगर आज इलेक्शन करवाया जाए तो बीजेपी को 308 से 328 सीटें मिल सकती हैं और इस तरह से भाजपा जीत की हैट्रिक लगा सकती है।

इस सर्वे में कांग्रेस समेत बाकी पार्टियों को कितनी सीटें मिलेंगी, वो निम्नलिखित हैं। ...

(कुल सीटें: 543)

  • बीजेपी: 308-328
  • कांग्रेसः 52-72
  • वाईएसआरसीपी: 24-25
  • डीएमके: 20-24
  • टीएमसी: 20-24
  • बीजेडी: 13-15
  • बीआरएस: 3-5
  • आप: 4-7
  • अन्य: 66-76

इस सर्वे के मुताबिक कांग्रेस की स्थिति में कोई सुधार नहीं दिख रहा है। आपको बता दें कि साल 2019 के लोकसभा चुनावों में बीजेपी ने 303 सीटों पर जीत हासिल की थी और NDA गठबंधन ने 353 सीटें हासिल हुई थीं। कांग्रेस पार्टी ने 52 सीटें जीतीं और UPA गठबंधन ने 92 सीटें जीतीं। अन्य दलों और उनके गठबंधन ने 97 सीटें जीतीं थीं।

जबकि साल 2014 के लोकसभा चुनावों में बीजेपी को 282 सीटें और एनडीए को 336 सीटें हासिल हुई थी तो वहीं कांग्रेस को 44 और यूपीए को 59 सीटें मिली थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+