कैसा होगा मोदी कैबिनेट 3.O? साऊथ के इन बीजेपी लीडर्स को मिल सकती है मंत्रिमंडल में जगह!

Modi Cabinet 3.O: भारत के 18वें लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार बनाने के लिए तैयार है। रविवार शाम शपथ ग्रहण समारोह के समय तक नरेंद्र मोदी की नई मंत्रिपरिषद को अंतिम रूप दिए जाने की उम्मीद है।

मंगलवार, 4 जून को नतीजे घोषित होने के बाद एनडीए 293 सीटों पर है जबकि विपक्ष का इंडिया ब्लॉक 234 सीटों पर है। इनमें से बीजेपी 240 पर है, जबकि कांग्रेस को 99 सीटें मिली हैं।
यह भी देखें: भारत ही नहीं, दक्षिण एशिया में सुरक्षा की गारंटी हैं PM मोदी.. पाकिस्तान मूल के अमेरिकी बिजनेसमैन ने जीता दिल

Modi Cabinet

ऐसे में मोदी कैबिनेट में किन लोगों को मंत्री पद मिल सकता है इसे लेकर अटकलें तेज हैं। दक्षिण भारत से भाजपा के कुछ नेताओं के नाम मंत्री पद के लिए चर्चा में हैं। इनमें प्रह्लाद जोशी, जो पिछली कैबिनेट में संसदीय मामलों, कोयला और खान के केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं, का नाम भी शामिल है। उनके अलावा, तमिलिसाई साउंडराजन, शोभा करंदलाजे, येदियुरप्पा के बेटे बी वाई राघवेंद्र, सुरेश गोपी, भगवंत खुबा और दग्गुबाती पुरंदेश्वरी का नाम शामिल है।

प्रह्लाद जोशी

प्रह्लाद जोशी ने इस लोकसभा चुनाव में कर्नाटक के धारवाड़ से जीत दर्ज की है। पिछले कैबिनेट में उनके पास संसदीय मामलों, कोयला और खान का मंत्रालय था। इस बार भी मोदी सरकार अपने कैबिनेट में इन्हें महत्वपूर्ण स्थान दे सकती है।

तमिलिसाई साउंडराजन

तमिलिसाई साउंडराजन को भी इस बार के मोदी कैबिनेट में जगह मिलने की उम्मीद है। हालांकि, इस लोकसभा चुनाव में वो जीत दर्ज करने में असफल साबित हुई हैं। उन्होंने चेन्नई साउथ सीट से चुनाव लड़ा था जहां उन्हें डीएमके कैंडिडेट के हाथों हार का सामना करना पड़ा। आंध्र प्रदेश की गवर्नर रह चुकिं तमिलिसाई तमिलनाडु का बड़ा राजनीतिक चेहरा हैं।

शोभा करंदलाजे

कर्नाटक के बंगलोर नॉर्थ से जीत दर्ज करने वाली शोभा करंदलाजे को भी इस बार के मोदी कैबिनेट में जगह मिलने की संभावना है।

बी वाई राघवेंद्र

कर्नाटक के शिमोगा सीट से जीत कर संसद पहुंचे बी वाई राघवेंद्र को भी मोदी कैबिनेट में जगह मिल सकती है। बता दें, बी वाई राघवेंद्र कर्नाटक के पूर्व सीएम बी एस येदियुरप्पा के बेटे हैं।

सुरेश गोपी

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने कलाकार और बीजेपी नेता सुरेश गोपी को भी इस बार कैबिनेट में जगह मिल सकती है। बता दें, केरल की त्रिशूर से जीत दर्ज करने वाले सुरेश गोपी केरल में भाजपा की ओर से जीतने वाले एकमात्र सांसद हैं।

दग्गुबाती पुरंदेश्वरी

आंध्र प्रदेश के राजह्मुन्द्री सीट से सांसद चुनी जाने वाली दग्गुबाती पुरंदेश्वरी को मोदी कैबिनेट में जगह मिलने की संभावना है।
यह भी देखें: PM Modi oath Ceremony: PM मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में कौन-कौन होगा शामिल? पड़ोसी देशों को मिला न्योता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+