लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित, मुंबई की इस सीट से हो रही है चर्चा! रिपोर्ट
Lok Sabha Election 2024 Madhuri Dixit: बॉलीवुड की धक-धक गर्ल और एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित राजनीति में एंट्री कर सकती हैं। रिपोर्ट के मुताबिक माधुरी दीक्षित लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं। उम्मीद है कि माधुरी दीक्षित लोकसभा सीट उत्तर पश्चिम मुंबई (North West Mumbai) से चुनावी मैदान में उतरेंगी।
उम्मीद जताई जा रही है कि माधुरी दीक्षित भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर चुनावी मैदान में उतरने वाली हैं। हाल ही में उनको महाराष्ट्र भाजपा के कई नेताओं के साथ देखा गया था।

माधुरी दीक्षित करेंगी राजनीति में एंट्री?
टाइम्स नॉउ की रिपोर्ट के मुताबिक एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में राजनीति में उतरकर अपनी किस्मत आजमाएंगी। बताया जा रहा है कि माधुरी दीक्षित लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेताओं के संपर्क में है।
जब से माधुरी दीक्षित मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच विश्व कप 2023 सेमीफाइनल मैच में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार, एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल और भाजपा नेता आशीष शेलार के साथ देखा गया, तब से माधुरी दीक्षित के राजनीति में एंट्री की अटकलें लगाई जा रही थीं।
फिलहाल ये माना जा रहा है कि अगर माधुरी दीक्षित चुनाव लड़ेंगी तो वह नॉर्थ वेस्ट मुंबई सीट से चुनाव लड़ सकती हैं। फिलहाल शिवसेना के नेता इस सीट से सांसद हैं। इससे पहले माधुरी दीक्षित के पुणे से चुनाव लड़ने की भी अटकलें थीं। हालांकि, अभी तक माधुरी दीक्षित या किसी पार्टी की ओर से इन खबरों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
आउटलुक की रिपोर्ट के मुताबिक, एफपीजे ने विकास से जुड़े एक करीबी सूत्र की पुष्टि करते हुए कहा कि माधुरी की लोकसभा चुनाव लड़ने की कोई योजना नहीं है। उनके परिवार ने भी पुष्टि की कि अगर माधुरी दीक्षित राजनीति में प्रवेश करने का फैसला करती है, तो वह संभवतः राज्यसभा में प्रतिनिधित्व करेंगी।












Click it and Unblock the Notifications