BJP star campaigners List: पीएम मोदी,शाह, नड्डा, समेत कई दिग्गजों ने नाम शाम, देखें पूरी सूची
भारतीय जनता न पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 और गुजरात में विधानसभा उप चुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों को सूची जारी की है। इस सूची में भारतीय जनता पार्टी अधिकतर दिग्गजों का नाम शामिल है। लिस्ट मे बड़े नामों में पीएम मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, नितिन जयराम गडकरी, स्मृति ईरानी समेत कई बीजेपी दिग्गजों को नाम शामिल हैं।

बीजेपी स्टार प्रचारकों की सूची में नितिन गडकरी, स्मृति इरनी, भारती पवार, अर्जुन मुंडा, भजनलाल शर्मा, के अन्नामलाई, मनोज तिवारी, विश्णुदेव साई, भूपेंद्र पटेल, रत्नाकर, रजनीभाई पटेल, रिषिकेष भाई पटेल एलके जडेजा का भी नाम शामिल किया गया है।
यहां देखें पूरी सूची-
इससे पहले मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के एक पत्र के बाद बीजेपी ने राज्य में लोकसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार को अपने स्टार प्रचारकों के रूप में हटा दिया है। पत्र में कहा गया है कि स्टार प्रचारक केवल उनकी पार्टी से हो सकते हैं। अन्य पार्टी के नेता को इस तरह की सूची में शामिल नहीं किया जा सकता है।
स्टार प्रचारकों को लेकर ईसीआई ने दिए थे निर्देश
दरअसल, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की तरफ से बीजेपी के स्टार प्रचारकों की सूची पर सवाल खड़े किए गए थे। जिसके बाद 10 अप्रैल को महाराष्ट्र चुनाव आयोग के सीईओ ने कलेक्टर को पत्र लिखकर कहा था कि स्टार प्रचारकों में सिर्फ पार्टी नेताओं में नाम होने चाहिए। इसमें आयोग ने कहा था कि पार्टी नेताओं को ही स्टार प्रचारक के तौर पर स्वीकार किया जाएगा। राज्य में अजित पवार और सीएम एकनाथ शिंदे की पार्टियां बीजेपी की अगुवाई वाली महायुति का हिस्सा हैं। राज्य में महायुति और कांग्रेस की अगुवाई वाली महाविकास आघाडी के बीच मुकाबला है।












Click it and Unblock the Notifications