Lok Sabha Elections: 'चुनाव के बाद कांग्रेस पार्टी खत्म हो जाएगी', कर्नाटक BJP नेता आर अशोक का बड़ा दावा
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सभी दलों ने चुनाव प्रचार ताकत झोंक रखी है। इस बीच कर्नाटक में भाजपा नेता और नेता प्रतिपक्ष आर अशोक ने बड़ा दावा किया है।
कर्नाटक के नेता प्रतिपक्ष आर अशोक ने दावा करते हुए कहा है कि लोकसभा चुनाव 2024 के बाद कांग्रेस पार्टी भंग हो जाएगी। इसी के साथ उन्होंने बेंगलुरु में बीजेपी की जीत भी भविष्यवाणी करते हुए इसे 'पार्टी का गढ़' करार दिया।

'चुनाव के बाद कांग्रेस पार्टी खत्म'
न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कर्नाटक विधानसभा के एलओपी और बीजेपी नेता आर अशोक ने कहा कि, "इस बार चुनाव के बाद कांग्रेस पार्टी खत्म हो जाएगी। देश में कहीं कांग्रेस नहीं होगी। इसी के साथ उन्होंने कहा कि बेंगलुरु बीजेपी का गढ़ है। हम यहां से जरूर जीतेंगे।"
सिद्धारमैया ने किया ये दावा
बीजेपी नेता अशोक का बयान ऐसे वक्त आया है, जब कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने गुरुवार को भविष्यवाणी करते हुए दावा किया था कि कांग्रेस पार्टी लोकसभा चुनावों में राज्य में 20 सीटें जीतेगी।
अपने बयान में सीएम सिद्धारमैया ने कहा, "कर्नाटक में मतदाताओं की प्रतिक्रिया बहुत अच्छी है, लेकिन मुझे देश के अन्य हिस्सों के बारे में नहीं पता। जहां तक कर्नाटक का सवाल है, हम इस बार 20 सीटें तक जीतेंगे।"
कर्नाटक में दो चरणों में वोटिंग
बता दें कि कर्नाटक की सभी 28 लोकसभा सीटों पर दो चरणों में 26 अप्रैल और 07 मई को मतदान होगा। जिसके नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे। गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी कर्नाटक की सभी 28 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। भाजपा 25 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि उसके गठबंधन सहयोगी जद (एस) को तीन सीटें दी गई हैं।












Click it and Unblock the Notifications