आजमगढ़ से भीम राजभर, गोरखपुर से जावेद सिमनानी, BSP ने 9 सीटों पर उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट की जारी

BSP Candidate List (Lok sabha Election 2024): बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने लोकसभा चुनाव-2024 के लिए चौथी लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में बसपा ने उत्तर प्रदेश की 9 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की है।

BSP Candidate List

बसपा ने आजमगढ़ लोकसभा सीट से यूपी के पूर्व बसपा प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर को उम्मीदवार बनाया है। वहीं घोसी सीट से पूर्व बसपा सांसद बालकृष्ण चौहान को टिकट दिया गया है।

बसपा ने फैजाबाद से सच्चिदानंद पांडेय, गोरखपुर से जावेद सिमनानी, रॉवर्ट्सगंज से धनेश्वर गौतम, एटा से मोहम्मद इरफान, धौरहरा से श्याम किशोर अवस्थी और चंदौली से सत्येंद्र कुमार मौर्य को लोकसभा का उम्मीदवार बनाया है।

बसपा ने अब-तक किस-किस को दिया टिकट?

बसपा ने अपनी पहली लिस्ट में सहारनपुर से माजिद अली, कैराना से श्रीपाल सिंह, मुजफ्फरनगर से दारा सिंह प्रजापति, बिजनौर से विजेंद्र सिंह, नगीना से सुरेंद्र पाल सिंह, मुरादाबाद से मोहम्मद इरफान सैफी, रामपुर से जीशान खान, संभल से शौकत अली, अमरोहा से मुजाहिद हुसैन, मेरठ से देवरात त्यागी, बागपत से प्रवीण बंसल, गौतमबुद्ध नगर से राजेंद्र सिंह सोलंकी, बुलंदशहर से गिरीश चंद्र जाटव, आंवला से आबिद अली, पीलीभीत से अनीश अहमद खान उर्फ फूल बाबू और शाहजहांपुर से दोदराम वर्मा को उम्मीदवार बनाया है।

तीसरे चरण के लिए नामांकन शुरू

लोकसभा 2024 के तीसरे चरण के लिए नामांकन दाखिल करना 12 अप्रैल शुक्रवार से शुरू हो गया। इस चरण में 12 राज्यों की 94 संसदीय सीटों पर 7 मई को मतदान होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+