Lok Sabha Election 2024: तमिलनाडु के लिए बीजेपी कैंडिडेट्स का ऐलान, लिस्ट में अन्नामलाई समेत 9 नाम शामिल
भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर तमिलनाडु में लोकसभा की 9 सीटों के लिए कैंडिडेट्स के नामों की घोषणा की है। बीजेपी ने बृहस्पतिवार को जिन सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया उनमें चेन्नई दक्षिण, कोयंबटूर, नीलगिरी और तिरुनेलवेली सीटें भी शामिल हैं।
बीजेपी कैंडिडेट्स लिस्ट के मुताबिक, राज्य भाजपा प्रमुख के अन्नामलाई कोयंबटूर से, तेलंगाना के पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन चेन्नई (दक्षिण), केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन नीलगिरी से और नैनार नागेंद्रन तिरुनेलवेली से चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा लिस्ट में राधाकृष्णन, टी आर पारीवेंधर, नरसिम्हन और एसी शनमुगम भी शामिल हैं।

बीजेपी ने इस बार तमिलनाडु के कई दलों से गठबंधन किया है। जिसमें टीएमसी और एएमएमके और एआईएडीएमके नेता, पूर्व मुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेल्वम सहित कई दल और संगठन शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications