इस चुनाव में पीएम मोदी की रैलियां नहीं बनीं जीत की गारंटी, कई सीटों पर मिली हार, स्ट्राइक रेट 53%
Lok Sabha Election 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस लोकसभा चुनाव में ताबड़तोड़ कई रैलियां की। उन्होंने भाजपा और एनडीए के उम्मीदवारों के पक्ष में देशभर में रैलियां की। पीएम मोदी ने कुल 164 संसदीय क्षेत्र में रैलियों को संबोधित किया।
लेकिन इसमे से 77 सीटों पर भाजपा और एनडीए उम्मीदवारों को हार का सामना करना पड़ा। जबकि 97 उम्मीदवारों को जीत मिली। बता दें कि यह आंकड़ा 16 मार्च से 30 मई के बीच पीएम मोदी द्वारा की गई गई रैलियों का है।

पीएम मोदी की रैलियों की जानकारी पीएम मोदी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है, यहां दी गई जानकारी के आधार पर ही यह आंकड़ा सामने आया है। इस लिहाज से पीएम मोदी का इस लोकसभा चुनाव में स्ट्राइक रेट 53 फीसदी है।
पिछले चुनाव पीएम मोदी की रैलियों का असर
वहीं पिछले लोकसभा चुनाव की बात करें तो 2019 में पीएम मोदी ने का स्ट्राइक रेट काफी गिरा है। पिछले चुनाव में पीएम मोदी का स्ट्राइक रेट 85 फीसदी था। पीएम मोदी ने पिछले चुनाव में 103 संसदीय क्षेत्रों में चुनाव प्रचार किया, जिसमे पीएम भाजपा या एनडीए के सिर्फ 17 उम्मीदवारों की हार हुई थी।
इन अहम सीटों पर मिली हार
इस चुनाव में पीएम मोदी ने बांसवाड़ा में अप्रैल माह में रैली को संबोधित किया, जहां पर पीएम मोदी ने मुसलमानों को घुसपैठिया कहा और कहा जिनके अधिक बच्चे हैं, वो घुसपैठिए हैं। यहां पीएम ने भाषण में कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो वह देश की संपत्ति को मुस्लिम समुदाय में बांट देगी।
यहां भाजपा उम्मीदवार महेंद्रजीत सिंह मालवीय चुनाव हार गए। यहां भारत आदिवासी पार्टी के उम्मीदवार राजकुमार रोत को 2 लाख से अधिक वोटों से जीत मिली। यहां पीएम मोदी के भाषण के चार दिन बाद मतदान हुआ।
यूपी-पंजाब ने चौंकाया
इसके साथ ही पीएम मोदी ने पंजाब की होशियारपुर, जालंधर, गुरदासपुर, पटियाला में रैलियों को संबोधित किया, जहां भाजपा उम्मीदवार हार गए। वहीं यूपी में भाजपा को 80 में से सिर्फ 33 सीटों पर जीत मिली।
जबकि सपा प्रदेश की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। पीएम मोदी ने गाजीपुर में रैली की,यहां मुख्तार अंसारी के भाई अफजल अंसारी चुनाव जीत गए।
महाराष्ट्र में निराशा
इसके साथ ही एनडीए को सबसे बड़ा झटका महाराष्ट्र में लगा, यहां पीएम मोदी ने 18 रैलियां और रोड शो किए। लेकिन इसके बाद भी सोलापुर,माढ़ा,लातूर, धाराशिव में भाजपा को हार का मुंह देखना पड़ा।
ओडिशा में चला जादू
वहीं ओडिशा में भाजपा को सबसे अधिक सफलता मिली जहां पर पीएम मोदी ने रैलियों को संबोधित किया। यहां भाजपा को 21 में से 20 सीटों पर जीत मिली। वहीं मध्य प्रदेश में पार्टी को सभी 29 सीटों पर जीत मिली। दोनों ही प्रदेश में अधिकतर सीटों पर पीएम मोदी ने चुनावी रैलियों को संबोधित किया।












Click it and Unblock the Notifications