Phase 7th Of Lok Sabha Election : Google ने Doodle के जरिए बताया कैसे करें मतदान

नई दिल्ली। 2019 के लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में आज 8 राज्यों की 59 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। सातवें चरण में जिन लोकसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं, उनमें यूपी और पंजाब की सबसे ज्यादा 13-13 लोकसभा सीटें शामिल हैं। इसके अलावा सातवें चरण में पश्चिम बंगाल की 9, बिहार की 8, मध्य प्रदेश की 8, हिमाचल प्रदेश की 4, झारखंड की 3 और चंडीगढ़ लोकसभा सीट शामिल है। 2014 के लोकसभा चुनावों में भाजपा और उसके सहयोगी दलों ने इन 59 सीटों में से 40 सीटों पर जीत हासिल की थी।

Google ने Doodle के जरिए बताया कैसे करें मतदान

Google ने Doodle के जरिए बताया कैसे करें मतदान

इस मौके पर सबसे बड़े सर्च ईंजन गूगल ने भी अपने डूडल के जरिए मतदान के महत्व को समझाने की कोशिश की है, आज डूडल के फॉन्ट अलग हैं साथ ही इसके बीच में स्याही लगी उंगली नजर आ रही है जिससे वोट करने का मैसेज दिया जा रहा है। गूगल ने अपने डूडल के माध्यम से लोगों को ना सिर्फ लोकसभा चुनाव में वोट करने की अपील की है साथ ही यह भी समझाया है कि मतदाता कैसे वोट कर सकते हैं।

सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो चुकी है

सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो चुकी है, मतदान से पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके देश की जनता से मतदान करने की अपील की है, उन्होंने खासकर युवाओं से अपील की है कि वो वोट आज जरूर करें और लोकतंत्र को मजबूत करने में अपना अहम योगदान दें।

5 कैबिनेट मंत्रियों की किस्मत का फैसला

अंतिम चरण में केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद (पटना साहिब), मनोज सिन्हा (गाजीपुर), आरके सिंह (आरा), हरदीप सिंह पुरी (अ​मृतसर) और अनुप्रिया पटेल (मिर्जापुर) जैसे दिग्गजों की किस्मत का फैसला होना है. रविवार को ही कुछ और दिग्गज नेता जैसे पूर्व लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार, कांग्रेस नेता मनीष तिवारी और ​तृणमूल कांग्रेस सांसद सौगत रॉय की किस्मत का फैसला होना है।

मतगणना 23 मई को होगी

लोकसभा की 543 सीटों के लिये सात चरणों में चुनाव हुआ है, मतगणना 23 मई को होगी। इसके अलावा मतदाताओं में जागरुकता बढ़ाने के मकसद से कई पोलिंग बूथों के सजाया गया है ताकि वोटर ज्यादा से ज्यादा संख्या में अपने मताधिकार का इस्तेमाल करें। लोगों से चुनाव आयोग ने अपील की है कि वो अपने मतों का प्रयोग अवश्य करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+