Exit Poll 2019: तमिलनाडु में अन्नाद्रमुक को भारी नुकसान, डीएमके-कांग्रेस को बड़ा फायदा
नई दिल्ली। 2014 के लोकसभा चुनाव में तमिलनाडु में एआईएडीएमके ने 39 में से 37 सीटों पर जीत हासिल की थी। कांग्रेस और डीएमके खाता नहीं खोल सकी थीं। इस दफा एआईएडीएमके के साथ भाजपा और कुछ अन्य दल हैं तो डीएमके और कांग्रेस मिलकर लड़ रहे हैं। इस बार एग्जिट पोल 2014 के उल्ट कांग्रेस-डीएमके गठबंधन को आगे मान रहे हैं।

टाइम्स नाउ-वीएमआर की सर्वे के मुताबिक तमिलनाडु की कुल 38 सीटों पर एनडीए को कुल 9 सीटें मिल रही हैं जिसमें अकेले बीजेपी को 2 सीटें जबकि इनकी गठबंधन पार्टी एआईएडीएमके को 7 सीटें मिल रही हैं। इसके अलावा यूपीए को 29 सीटें मिल रही हैं जिसमें कांग्रेस पार्टी को 6 सीटें जबकि यूपीए की गठबंधन पार्टियों को यहां 23 सीटें मिलती नजर आ रही हैं।
इंडिया टुडे-एक्सिस के एग्जिट पोल में तमिलनाडु में डीएमके और कांग्रेस भारी बढ़त बनाते दिख रहे हैं। एग्जिट पोल में डीएमके-कांग्रेस को 38 में से 34-38 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं एआईएडीएमके को 0-4 सीट मिल सकती हैं।
एबीपी न्यूज-नीलसन के एग्जिट पोल में 38 सीटों वाले तमिलनाडु में एआईएडीएके को 6, बीजेपी को एक, सीपीआई को एक, सीपीएम को 2, डीएमके को 13, कांग्रेस 7, एमडीएमके को एक, पीएमके को 2, वीकेसी को 1 और अन्य को तीन सीट मिल मिलने का अनुमान है।
इंडिया न्यूज -पोलस्ट्रैट के एग्जिट पोल के मुताबिक तमिलनाडु में लोकसभा चुनाव 2019 में यूपीए को 22 और एनडीए को 16 लोकसभा सीटें मिलने जा रही है। न्यूज एक्स- नेता के एग्जिट पोल के मुताबिक तमिलनाडु में द्रमुक 17, अन्नाद्रमुक 8, वीसीके 2, एएमएमके 5, एमडीएमके 1, डीएमडीके 1, कांग्रेस 3 और बीजेपी 1 लोकसभा सीट जीतने जा रही है।
देश में 17वीं लोकसभा के लिए हुए आम चुनाव में सात चरण में वोटिंग हुई है। पहले चरण में 11 अप्रैल को 20 राज्यों की 91 सीटों पर वोटिंग हुई, दूसरे चरण में 18 अप्रैल को 13 राज्यों की 97 सीटों पर, तीसरे चरण में 23 अप्रैल को 14 राज्यों की 115 सीटों पर, चौथे चरण में 29 अप्रैल को 9 राज्यों की 71 सीटों पर, पांचवें चरण में 6 मई को 7 राज्यों की 51 सीटों पर, छठे चरण में 12 मई को 7 राज्यों की 59 सीटों पर वोटिंग हो चुकी है। वहीं सातवें और आखिरी फेज में 19 मई को 59 सीटों पर वोटिंग हुई। नतीजे 23 मई को आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications