Chunavi kisse: कभी किया तांगे और बैलगाड़ी पर चुनाव प्रचार, फिर ऐसी बदली किस्मत, 3 बार बने यूपी के सीएम

Lok Sabha Election Chunavi Kisse: देश के लोकसभा चुनाव के बीच दो चरणों का मतदान पूरा हो चुका है। ऐसे में बाकी के 5 चरणों के लिए सभी दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंकी हुई है। चुनाव प्रचार के दौरान नेता हेलीकॉप्टर के जरिए सभा स्थल पर पहुंचकर जनभाओं को संबोधित कर रहे हैं, लेकिन देश में एक वक्त ऐसा भी था, जब राजनेता हेलीकॉप्टर या कार से नहीं बल्कि तांगे और बैलगाड़ी से प्रचार किया करते थे।

चुनाव से जुड़े किस्सों में आज बात ऐसे ही नेता की होगी, जिन्होंने तांगे और बैलगाड़ी से गांव-गांव जाकर अपनी पार्टी के लिए चुनाव प्रचार किया, जिन्होंने बाद में तीन बार यूपी के मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी संभाली।

Kalyan Singh

जी हां, चुनावी किस्सों में बात हो रही है कि भाजपा के दिवंगत नेता कल्याण सिंह की। दरअसल,यूपी के हाथरस की सिकंदराराऊ विधानसभा सीट पर 1969 का चुनाव रोचक था। इसमें जनसंघ के प्रत्याशी का चुनाव प्रचार उस वक्त के दो युवा नेता कल्याण सिंह और रामप्रकाश गुप्ता सात दिन तक डेरा डाले हुए थे।

उस चुनाव में जनसंघ की तरफ से रघुवीर प्रसाद त्रिवेदी को उम्मीदवार घोषित किया गया था। और उनके समर्थन में चुनाव प्रचार के लिए कल्याण सिंह और राम प्रकाश गुप्ता को भेजा गया था। बताया जाता है कि दोनों लोग राधेश्याम गुप्ता के मोहल्ला पूरनगंज स्थित आवास पर करीब सात दिन रुके थे और जमकर उनके लिए प्रचार किया था।

बता दें कि उस वक्त दीपक चुनाव चिह्न के साथ जनसंघ से चुनाव लड़ रहे त्रिवेदी के प्रचार के लिए कल्याण सिंह बस से सिकंदराराऊ पहुंचे थे। इसके बाद ही उन्होंने पत्र लिखकर रामप्रकाश गुप्ता को आने के लिए कहा था।

तांगे और बैलगाड़ी से गांव-गांव प्रचार

बताया जाता है कि कल्याण सिंह के आने के तीन दिन बाद गुप्ता भी वहां पहुंचे। दोनों नेता सुबह तांगा और बैलगाड़ी में बैठकर प्रचार के लिए निकलते और गांव-गांव सभा करते हए देर रात तक वापस लौटते थे। इसके बाद रात में लालटेन की रोशनी में चुनावी बैठकें और चर्चाएं चलती थी।

चुनाव पूरा होने के बाद दोनों नेता वापस अपने-अपने लौट गए। लेकिन फिर वक्त बदला और भारतीय जनता पार्टी का गठन हुआ और इसके बाद दोनों नेता कल्याण सिंह और राम प्रकाश गुप्ता उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनाए गए।

बता दें कि 1999 में पहली बार राम प्रकाश गुप्ता यूपी में सीएम बने थे, जबकि कल्याण सिंह तीन बार (1991, 1997, 1998) मुख्यमंत्री बने थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+