Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

LS chunav Results: महिलाओं पर वोटरों ने जताया भरोसा, जानें इस बार कितनी और किस पार्टी की बनीं सर्वाधिक सांसद?

Lok Sabha chunav 2024 winner woman candidate: 2024 के लोकसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन ने 292 सीटों पर जीत हासिल की है, वहीं भाजपा ने 240 सीटें जीती हैं। 543 सदस्यीय लोकसभा के चुनाव में जीत मिलने के बाद भाजपा एनडीए में शामिल अपने साथियों के साथ मिलकर सरकार बनाने जा रही है।

खास बात ये है कि इस बार देश के वोटरों ने नारी शक्ति पर भरोसा जताते हुए महिला प्रत्‍याशियों को शानदार जनादेश दिया है। जिसकी बदौलत भारी संख्‍या में देश की संसद में नारी शक्ति की भागीदारी रहेगी।

2024 winner woman candidate

बता दें लोकसभा चुनाव में राजनीतिक दलों ने महिलाओं पर अधिक भरोसा दिखाते हुए उन्‍हें टिकट देकर चुनाव लड़वाया था। जिसमें से कई महिला उम्मीदवार पार्टी के विश्‍वास पर खरी उतरते हुए अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों से जीत हासिल की है। इस बार के चुनाव परिणाम की खास बात ये हैं कि जिन महिला प्रत्‍याशियों ने जीत का परचम लहराया है उनमें से कई ऐसी हैं जिन्‍होंने इसी चुनाव से पहले ही राजनीतिक करियर की शुरूआत की है।

इतना ही नहीं चुनाव में जीत हासिल करने वाली महिला प्रत्‍याशियों में एक सबसे कम उम्र की प्रत्‍याशी भी शामिल हैं। आइए जानते हैं 2024 के चुनाव में कितनी और किस पार्टी की महिला प्रत्‍याशी जीती और किस पार्टी की सबसे अधिक महिलाएं सांसद बनीं?

2024 में कितनी महिला प्रत्‍याशी जीती चुनाव?
बता दें इस बार के चुनाव में कुल 8,360 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे जिनमें महिला उम्मीदवारों की संख्या 797 थी जिनमें भाजपा समेत अन्‍य पार्टियों की दिग्गज नेता भी शामिल थीं। इनमें से 70 महिला प्रत्‍याशियों ने जीत हासिल की है। हालांकि ये संख्‍या 2019 के लोकसभा चुनावों से कम है क्‍योंकि पिछली बार के चुनावों में 78 महिला उम्मीदवारों ने जीत हासिल की थी।

भाजपा की कितनी महिला प्रत्‍याशी जीती और बनीं सांसद ?

नारी शक्ति वंदन अधिनियम लाकर चुनाव में महिला आरक्षण की पैरवी करने वाली भाजपा ने 2024 के चुनाव में सबसे अधिक संख्‍या में महिला प्रत्‍याशियों को चुनाव मैदान में उतारा था जिनमें से 31 महिला प्रत्‍याशियों ने जीत हासिल की है। हालांकि पिछले आम चुनाव की तुलना में इस बार भाजपा की 11 महिला सांसद कम हो गई है। 2019 के चुनाव में भाजपा की 42 नेता जीत हासिल कर सांसद बनी थीं।

काग्रेंस की कितनी महिला प्रत्‍याशी जीतीं और बनीं सांसद ?

वहीं दूसरे नंबर पर कांग्रेस की महिला प्रत्‍याशियों ने जीत हासिल की हैं। इस बार के चुनाव में कांग्रेस की 13 महिला प्रत्‍याशियों ने जीत का परचम लहराया है। जिसके बाद पिछली बार की तुलना में कांग्रेस की महिला सांसदों की संख्‍या लगभग दोगुनी हो चुकी है। 2019 के चुनाव में ये संख्‍या महज 7 थी और इस बार कांग्रेस की 13 महिला सांसद हो गई हैं।

टीएमसी की कितनी महिला प्रत्‍याशी जीतीं और बनी सांसद?

तीसरे नंबर पर पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी की तृलमूल पार्टी की महिला प्रत्‍याशियों ने जीत हासिल की है। इस बार टीएमसी की 10 महिला प्रत्‍याशी जीती हैं, 2019 में महिला उम्‍मीदवारों की कुल संख्‍या 9 थी यानी टीएमसी में भी महिला सांसद की संख्‍या में इजाफा हुआ है।

सपा की कितनी महिला प्रत्‍याशी जीतीं और बनी सांसद?

चौथे नंबर पर यूपी के पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी है जिसने 5 महिला सांसद दिए हैं। सपा जिसकी 2019 के चुनाव में महज एक महिला प्रत्‍याशी सांसद बनीं थी वहीं इस बार सपा की पांच महिलाओं ने जीत का परचम लहराया है। सपा की जो पांच महिला प्रत्‍याशी जीतीं हैं उनमें मछलीशहर से समाजवादी पार्टी की 25 वर्षीय उम्मीदवार प्रिया सरोज और कैराना सीट से 29 वर्षीय इकरा चौधरी भी शामिल हैं जिनका नाम सबसे कम उम्र के उम्मीदवारों में शामिल हैं ।

2024 की महिला सांसदों की पूरी लिस्‍ट

  1. भाजपा- 31
  2. कांग्रेस-13
  3. ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस -10
  4. समाजवादी पार्टी- 5
  5. रविड़ मुन्नेत्र कड़गम-3
  6. जनता दल (यूनाइटेड) -2
  7. लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास गुट) -2
  8. अपना दल (सोनेलाल पटेल गुट) -1
  9. झारखंड मुक्ति मोर्चा-1
  10. नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट)-1
  11. राष्ट्रीय जनता दल-1

2024 की महिला सांसद
2024 में जिन महिला प्रत्‍याशियों ने जीत हासिल की है उनमें हरियाणा से कांग्रेस की कुमारी शैलजा, भाजपा की कंगना रनौत, बांसुरी स्‍वराज और हेमा मालिनी, समाजवादी पार्टी की डिंपल यादव, डीएमके की कनिमोझी करुणानिधि और राजद की मीसा भारती, टीएमसी की महुआ मोइत्रा समेत अन्‍य दिग्गज नेताओं ने जहां जीत हासिल की है। वहीं हारने वाले सांसदों में अमेठी की मौजूदा सांसद स्मृति ईरानी और सुल्तानपुर की सांसद मेनका गांधी भी शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+