Lok Sabha Chunav 2024: सबसे बड़ी जीत, शाह से लेकर शिवराज तक, वो 10 सीटें जहां नेताओं की प्रचंड जीत
Lok Sabha Chunav 2024: देश की 18वीं लोकसभा चुनावों के 543 सीटों पर आज मतगणना है। अब तक के चुनावी नतीजों के रुझानों में किसी को भी एक पार्टी को बहुमत मिलते हुए नहीं दिख रहा है। लेकिन भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए 295 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। कुछ लोकसभा उम्मीदवारों ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।
भाजपा को भले ही बहुमत नहीं मिला हो लेकिन भाजपा के दिग्गज नेताओं ने रिकॉर्ड वोटों से जीतकर इतिहास रच दिया है। भाजपा उम्मीदवार शिवराज सिंह चौहान जहां 8 लाख के रिकॉर्ड वोटों से जीत रहे हैं। वहीं अमित शाह भी गांधीनर से 7 लाख से ज्यादा वोटों से जीत रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी लाखों के वोटों के अंतर से जीते हैं।

Lok sabha Seat Big Win: वो 10 लोकसभा सीट, जहां रिकॉर्ड वोटों से जीते उम्मीदवार
1. गांधीनगर लोकसभा सीट
भाजपा उम्मीदवार अमित शाह 7 लाख वोटों से आगे। अमित शाह को 1009395 वोट मिले हैं।
2. विदिशा लोकसभा सीट
भाजपा उम्मीदवार शिवराज सिंह चौहान 8 लाख वोटों से जीते हैं। शिवराज सिंह चौहान को 1093215 वोट मिले हैं।
3. अहमदाबाद पूर्व लोकसभा सीट
भाजपा उम्मीदवार हंसमुखभाई पटेल 4 लाख से ज्यादा वोटों से जीते हैं। हंसमुखभाई पटेल को 461755 वोटों से जीते हैं। इन्हें 770459 वोट मिले हैं।
ये भी पढ़ें- पिक्चर अभी बाकी है...! BJP को मिल सकता है बहुमत! नतीजों पर पहुंचने से पहले ये आंकड़े भी जान लीजिए
4. भावनगर लोकसभा सीट
भाजपा उम्मीदवार निमुबेन जयंतीभाई बांभानिया भी 4 लाख वोटों से आगे हैं। निमुबेन जयंतीभाई बांभानिया को 716883 वोट मिले हैं।
5. पंचमहल लोकसभा सीट
भाजपा उम्मीदवार राजपालसिंह महेंद्र सिंह जादव भी 5 लाख वोटों से आगे हैं। राजपालसिंह महेंद्र सिंह जादव को 506043 वोट मिले हैं।
6. हैदराबाद लोकसभा सीट
AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी 3 लाख वोटों से आगे हैं। असदुद्दीन ओवैसी को 658811 वोट मिले हैं। हैदराबाद से माधवी लता ने ओवैसी को टक्कर दी है।
7. सागर लोकसभा सीट
भाजपा उम्मीदवार लता वानखेड़े 4 लाख वोटों से आगे हैं। लता वानखेड़े को 752640 वोट मिले हैं।
8. जबलपुर लोकसभा सीट
भाजपा उम्मीदवार आशीष दुबे 4 लाख वोटों से आगे हैं। आशीष दुबे को 779642 वोट मिले है। ये 482205 वोटों से आगे हैं।
9. रायबरेली लोकसभा सीट
कांग्रेस उम्मीदवार राहुल गांधी 3 लाख वोटों से आगे हैं। राहुल गांधी को 684598 वोट मिले हैं। राहुल गांधी 388742 वोटों से आगे हैं।
10. वाराणसी लोकसभा सीच
भाजपा उम्मीदवार पीएम नरेंद्र मोदी 1.5 लाख वोटों से आगे हैं। वहीं पीएम मोदी को 611439 वोट मिले हैं।
11. मथुरा लोकसभा सीट
भाजपा उम्मीदवार हेमा मालिनी 2 लाख वोटों से आगे है। हेमा मालिनी को 470793 वोट मिले हैं। हेमा मालिनी 270424 वोटों से आगे है।
12. इंदौर लोकसभा सीट
भाजपा उम्मीदवार शंकर लालवानी 10 लाख वोटों से जीते हैं। उनको कुल 1226751 वोट मिले हैं। ये अब तक की सबसे बड़ी जीत है।












Click it and Unblock the Notifications