Lok Sabha Chunav Result: इन 5 राज्यों ने बिगाड़ दिया मोदी का गणित, एनडीए पर भारी पड़ गया 'इंडिया'

Lok Sabha Chunav Result: इस बार के लोकसभा चुनावों में मूल रूप से 5 राज्यों के चुनाव परिणामों ने बीजेपी की अगुवाई वाले एनडीए के सारे गणित पर पानी फेर दिया है। ये वो पांच राज्य हैं, जिनमें से चार में लगातार दो चुनावों से बीजेपी और एनडीए को भारी बढ़त मिल रही थी। जबकि, 2019 में पांचों राज्यों में भाजपा का प्रदर्शन अच्छा रहा था।

हम जिन पांच राज्यों की बात कर रहे हैं, उनमें उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, राजस्थान और पश्चिम बंगाल शामिल हैं। यहां इंडिया गठबंधन चाहे मिलकर चुनाव लड़ा या अलग-अलग, उसने बीजेपी के विजय रथ को रोकने में सफलता हासिल की है।

lok sabha chunav

यूपी में इंडिया ब्लॉक को बढ़त
यूपी की 80 सीटों में चल रही मतगणना में सपा की अगुवाई वाला इंडिया ब्लॉक बीजेपी की अगुवाई वाले एनडीए गठबंधन से आगे है। यह इस मायने में अहम है, क्योंकि इस बार 2019 की तरह बसपा और सपा साथ में चुनाव नहीं लड़ी है। चुनाव परिणामों से लगता है कि सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव मूल रूप से आरक्षण के मुद्दे पर पिछड़े, दलित और मुसलमानों को विपक्षी गठबंधन के पक्ष में जोड़ने में सफल हुए।

सपा को इस काम में कांग्रेस के मेनिफेस्टो ने भी काफी मदद की है, जिसमें कई लोक-लुभावन वाले किए गए हैं। इनमें से महिलाओं के खाते में हर साल 1 लाख रुपए देने वाला वादा भी शामिल है।

महाराष्ट्र में महायुति पर भारी महा विकास अघाड़ी
यूपी के बाद एनडीए को सबसे बड़ा झटका महाराष्ट्र में लगा है। यहां 48 सीटें हैं और पिछले दो चुनावों से एनडीए को यहां 40 से ज्यादा सीटें मिल रही थीं। लेकिन, शिवसेना और एनसीपी के विभाजन ने ऐसा गणित बिगाड़ा है कि एनडीए के मंसूबों पर पानी फिर गया है।

राज्य में एनडीए (महायुति) को 20 सीटें मिलने की संभावना लग रही है तो इंडिया ब्लॉक (एमवीए) को 27 सीटें मिल रही हैं।

राजस्थान ने भी बीजेपी को लगाई चपत
राजस्थान में लोकसभा की 25 सीटें हैं। यहां बीजेपी पिछले दो चुनावों से अधिकतर सीटें जीत रही थी। 2019 में आरएलपी के साथ मिलकर उसने सभी 25 सीटें जीत ली थी। नवंबर, 2023 में हुए विधानसभा चुनावों में भी पार्टी ने कांग्रेस को हराकर बड़ी बहुमत से सत्ता हासिल की थी। लेकिन, इस बार कांग्रेस की अगुवाई वाले गठबंधन ने भाजपा का सीन खराब कर दिया है; और उसने बीजेपी को कांटे की टक्कर दी है और लगभग आधी सीटें छीन ली हैं।

पश्चिम बंगाल में ममता नंबर वन
पश्चिम बंगाल को लेकर इस बार सारे चुनाव विशेषज्ञों के अनुमानों पर ममता बनर्जी ने पानी फेर दिया है। राज्य में टीएमसी पिछली बार की 22 सीटों से काफी आगे निकल रही है, वहीं भाजपा की सीटें 18 से काफी घट रही हैं।

बीजेपी और प्रधानमंत्री मोदी ने इस बार राज्य में पूरा जोर लगाया। चुनावों के एलान से पहले सीएए के तहत नागरिकता देने काम शुरू हुआ। लेकिन लगता है कि टीएमसी जिस तरह से मुस्लिम मतदाताओं को आक्रामक अंदाज में एकजटु होकर वोटिंग के लिए प्रेरित किया, भाजपा उसका काउंटर करने में नाकाम रह गई।

बिहार में एनडीए को झटका
बिहार में एनडीए पिछली बार 40 में से 39 सीटें जीत गई थी। लेकिन, इस बार आरजेडी के अगुवाई वाले महागठबंधन या इंडिया ब्लॉक ने लगभग 8 सीटों पर इन्हें घेरने में सफलता पाई है। अगर अंतिम परिणाम इसी तरह के रहे तो यही पांच राज्य होंगे, जो इस बार एनडीए को बंपर बहुमत वाले सपनों को तोड़ने के कारण साबित होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+