Lok Sabha Chunav Result 2024: 3N फैक्टर पर सवार होकर पीएम बनेंगे नरेंद्र मोदी

Lok Sabha Chunav Result 2024: भारतीय जनता पार्टी को शायद इस बात का कतई एहसास नहीं था कि इस चुनाव में उसे सबसे ज्यादा नुकसान उस राज्य में होगा जहां उसे सबसे कम इसकी उम्मीद थी।

उत्तर प्रदेश जहां भारतीय जनता पार्टी की हिंदुत्व की राजनीति को सबसे ज्यादा हवा मिली। जहां भाजपा पिछले 7 साल से प्रदेश की सत्ता में है, योगी आदित्यनाथ जैसा प्रभावी चेहरा प्रदेश की सरकार को संभाल रहा है।

Narendra Modi

खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां से चुनाव लड़ रहे हैं। वो प्रदेश जहां भाजपा ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की। वो अयोध्या जिसे आध्यात्मिक पर्यटन का केंद्र बनाया गया। यूपी की हार ने भाजपा के सामने कई मुश्किल सवाल खड़े किए हैं।

लेकिन राहत की बात यह है कि एनडीए को पूर्ण बहुमत से कहीं ज्यादा सीटें मिली है। लिहाजा यह भारतीय जनता पार्टी के सामने एक बड़ा अवसर है और वह लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है।

पूर्ण बहुमत से 32 सीट दूर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए गठबंधन की सरकार को असल मायनों में चलाने का एक बड़ा अवसर मिला है। इससे पहले अकेले भाजपा के दम पर पूर्ण बहुमत की सरकार को पीएम मोदी ने चलाया। वहीं अब एनडीए के सहयोगियों ने असल में इस चुनाव में गठबंधन की सरकार को चरितार्थ किया है।

अब NDA सरकार

केंद्र की सरकार को अभी तक मोदी सरकार के नाम से ही जाना जाता था, पिछले 10 साल पूर्ण बहुमत की सरकार का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेतृत्व किया। लेकिन अब मोदी सरकार असल मायनों में एनडीए सरकार बनने जा रही है। जोकि बिना एनडीए के सहयोगियों के चल नहीं सकती है। ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी के लिए यह एक बड़ा अवसर भी है।

3N का अवसर

केंद्र की सत्ता में इस बार नरेंद्र मोदी के लिए 3 एन फैक्टर काफी अहम है। पहला एन यानि एनडीए, इसका मतलब है कि इस बार केंद्र में सत्ता स्थापित करने में एनडीए के सहयोगी दलों ने काफी अहम भूमिका निभाई है।

नायडू का साथ

दूसरे एन की बात करें तो नायडू, यानि चंद्रबाबू नायडू, जिनकी भूमिका इस सरकार में काफी अहम होने वाली है। नायडू की पार्टी टीडीपी ने इस चुनाव में 16 सीटों पर जीत दर्ज की है।

ऐसे में चंद्रबाबू नायडू एनडीए सरकार की साख को बचाने में सफल रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश में चंद्रबाबू नायडू के साथ मिलकर रोड शो किया। नतीजों के बाद खुद नायडू साफ कर चुके हैं कि वह एनडीए के साथ रहेंगे।

नीतीश का साथ

तीसरे एन फैक्टर की बात करें तो नीतीश कुमार। इस चुनाव में नीतीश कुमार भी केंद्र की सत्ता में निर्णायक भूमिका में आए हैं। नीतीश कुमार की पार्टी ने बिहार में 12 सीटों पर जीत दर्ज की है।

एनडीए की साथ बचाने एक बड़ी भूमिका नीतीश कुमार ने निभाई है। नीतीश और पीएम मोदी के बीच संबंध उतार-चढ़ाव वाले रहे हैं। लेकिन नीतीश लंबे समय तक एनडीए के सहयोगी रहे हैं। ऐसे में एक बार फिर से उनके साथ सरकार को चलाना पीएम मोदी के लिए बड़ा अवसर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+