Chunav Result 2024: वो 5 सितारे, जिनकी चुनाव में हार की किसी ने नहीं की थी उम्मीद, इन सीटों पर हुआ खेला
Lok Sabha Chunav Result 2024: देश की 18वीं लोकसभा चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। भारतीय चुनाव आयोग के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाली एनडीए (NDA) बहुमत का आंकड़ा पार कर रही है। हालांकि इस बार कोई भी पार्टी बहुमत का आंकड़ा 273 के सीटें नहीं जीत पाई है।
543 लोकसभा सीटों में से कई सीटों पर दिग्गज उम्मीदवारों की हार हुई है। 5 सीट तो ऐसे हैं, जिसपर फिल्मी सितारों से लेकर दिग्गज नेता चुनावी मैदान में थे लेकिन वे हार गए। लोगों को उम्मीद नहीं थी कि ये दिग्गज भी चुनाव में हार सकते हैं।

एग्जिट पोल में भी इन सीटों पर दिग्गज उम्मीदवारों के जीतने की भविष्यवाणी की गई थी। आइए जानें वो कौन सी 5 सीट है, जहां बड़े चेहरों की बड़ी हार हुई है?
ये भी पढ़ें- Lok Sabha Chunav 2024: सबसे बड़ी जीत, शाह से लेकर शिवराज तक, वो 10 सीटें जहां नेताओं की प्रचंड जीत
1. सुल्तानपुर (उत्तर प्रदेश) लोकसभा चुनाव रिजल्ट 2024
भाजपा उम्मीदवार मेनका गांधी 43 हजार वोटों से हार गई हैं। वहीं इस सीट पर सपा उम्मीदवार रामभुआल निषाद जीते हैं, उन्हें 444330 वोट मिले हैं।
2. काराकाट (बिहार) लोकसभा चुनाव रिजल्ट 2024
काराकाट लोकसभा सीट से भोजपुरी स्टार पवन सिंह 1 लाख से ज्यादा वोटों से हारे हैं। इस सीट पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) (मुक्ति) के उम्मीदवार राजा राम सिंह जीते हैं। उन्हें 380581 वोट मिले हैं।

3. अमरावती (महाराष्ट्र) लोकसभा चुनाव रिजल्ट 2024
भाजपा उम्मीदवार नवनीत रवि राणा 19 हजार वोटों से हार गई हैं। अमरावती सीट से कांग्रेस नेता बलवंत बसवंत वानखडे जीते हैं, उन्हें 526271 (+ 19731) वोट मिले हैं।
ये भी पढ़ें- 'ऐसी है जिंदगी...', अमेठी से हार पर छलका स्मृति ईरानी का दर्द, जीतने वाले कांग्रेस नेता के लिए कही ये बात
4. बारामूला (जम्मू और कश्मीर) लोकसभा चुनाव रिजल्ट 2024
जम्मू और कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के उम्मीदवार उमर अब्दुल्ला 2 लाख वोटों से हार गए हैं। इस सीट से निर्दलीय उम्मीदवार अब्दुल रशीद शेख जीते हैं, उन्हें 472481 (+ 204142) वोट मिले हैं।
5. आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश) लोकसभा चुनाव रिजल्ट 2024
आजमगढ़ से भाजपा के उम्मीदवार दिनेश लाल यादव ''निरहुआ'' 1 लाख 61 हजार वोटों से हार गए हैं। इस सीट से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार धर्मेंद्र यादव जीते हैं। उन्हें 508239 (+ 161035) वोट मिले हैं।












Click it and Unblock the Notifications