Lok Sabha Chunav 2024: छठे चरण में 59% मतदान हुआ, पश्चिम बंगाल 78% के साथ टॉप पर

Lok Sabha Election 2024 Live Voting: लोकसभा चुनाव 2024 के तहत आज (25 मई) छठे चरण में 6 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के लिए मतदान सुबह 7 बजे शुरू हो गए हैं। दोपहर 3 बजे तक 49.20% मतदान हुए हैं। उत्तर प्रदेश की 14, बिहार की 8, हरियाणा की 10, पश्चिम बंगाल की 8, ओडिशा की 6, झारखंड की 4, दिल्ली की 7 और कश्मीर की अनंतनाग-राजौरी सीट पर मतदान हो रहे हैं। इस चरण में कुल 889 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। सभी सीटों के नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे।

Lok Sabha Election 2024

लोकसभा चुनाव-2024 के छठे चरण की वोटिंग की पल-पल की अपडेट के लिए वनइंडिया हिंदी के लाइव ब्लॉग पर बने रहें

LIVE Feed
May 25, 2024, 7:56 PM IST

छठे चरण में 59% मतदान हुआ, बंगाल टॉप पर

चुनाव आयोग द्वारा अपने वोटर टर्नआउट ऐप पर अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार, पश्चिम बंगाल में 78% से अधिक मतदान के साथ उच्च मतदान प्रतिशत का सिलसिला जारी रहा, जबकि बिहार में 53.19% और उत्तर प्रदेश में 54.03% मतदान के साथ धीमी गति से मतदान हुआ।
May 25, 2024, 5:51 PM IST

शाम 5 बजे तक 57% हुए मतदान

बिहार- 52.24 हरियाणा-55.93 जम्मू-कश्मीर-51.35 झारखंड-61.41 दिल्ली-53.73 ओडिशा-59.60 उत्तर प्रदेश-52.02 पश्चिम बंगाल-77.99
May 25, 2024, 4:25 PM IST

Lok Sabha Chunav 2024: रणदीप सुरजेवाला बोले- BJP 150 सीटों का आंकड़ा भी नहीं पार कर रही

Lok Sabha Chunav 2024: कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला का कहना है, ''मैं जनता से लोकतंत्र के इस उत्सव में भाग लेने की गुजारिश करता बीजेपी 150 सीटों का आंकड़ा भी पार नहीं कर रही है...देश को रोजगार चाहिए, महंगाई से राहत चाहिए, मजबूत अर्थव्यवस्था चाहिए, नफरत की राजनीति का अंत चाहिए...मतदाता ने बदलाव का मन बना लिया है...।''
May 25, 2024, 4:07 PM IST

Bathinda Lok Sabha Chunav 2024: भजनलाल शर्मा ने कहा- 4 जून 400 पार होगा

Bathinda Lok Sabha Chunav 2024: राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा, ''जिस तरह से मैंने देश भर में यात्रा की है, मैं कह सकता हूं कि '4 जून 400 पार'...लोगों को पीएम मोदी पर भरोसा है...लोगों ने देखा है कि वे (INDIA गठबंधन) दिल्ली और पंजाब में है। जब AAP आई थी, तो यह कांग्रेस के भ्रष्टाचार के बारे में बात कर रही थी, लेकिन आज, लोग उनके बारे में जान गए हैं और यही कारण है कि लोग भाजपा के साथ हैं।''
May 25, 2024, 4:03 PM IST

Lok Sabha Chunav 2024: अजय माकन ने कहा- सब लोग INDIA गठबंधन के हक में वोट कर रहे हैं

Lok Sabha Chunav 2024: कांग्रेस नेता अजय माकन ने कहा, "माहौल बहुत ही अच्छा है। सब लोग INDIA गठबंधन के हक में मतदान कर रहे हैं...लोगों से बात करके पता चलता है कि यहां INDIA गठबंधन की बहुत अच्छी स्थिति है।"
May 25, 2024, 3:59 PM IST

Lok Sabha Election 2024: जौनपुर से भाजपा उम्मीदवार कृपा शंकर सिंह ने डाला वोट

Lok Sabha Election 2024: भाजपा उम्मीदवार कृपा शंकर सिंह ने छठे चरण के लिए उत्तर प्रदेश के जौनपुर में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला है। कृपा शंकर सिंह ने कहा,''मैं जनता से अपील करता हूं कि वे बाहर आएं और बड़ी संख्या में वोट करें।''
May 25, 2024, 3:42 PM IST

Lok Sabha Chunav 2024 : 58 सीटों पर वोटिंग जारी, 3 बजे तक 49.20% हुए मतदान

Lok Sabha Chunav 2024 Live: लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण के तहत 6 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की 58 सीटों वोटिंग जारी है। दोपहर 3 बजे तक देश में 49.20% मतदान हुए हैं। बिहार में 45.21%, हरियाणा में 46.26%, जम्मू और कश्मीर में 44.41%, झारखंड में 54.34%, दिल्ली में 44.58%, ओडिशा में 48.44%, उत्तर प्रदेश में 43.95% और पश्चिम बंगाल में 70.19% वोटिंग हुई है।
May 25, 2024, 3:39 PM IST

Lok Sabha Elections 2024: प्रियंका गांधी बोलीं- ये सिर्फ मंगलसूत्र और भैंसों की बात कर सकते हैं

Lok Sabha Elections 2024: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "इस चुनाव में जिस तरह से कांग्रेस पार्टी और समाजवादी पार्टी ने एकजुटता से काम किया है... उसी तरह की जीत बनाकर दिखाइए। भाजपा वाले आपके सामने जो नेता तर्कहीन बातें करते हैं... कभी मंगलसूत्र की बात करते हैं, कभी भैंसों की बात करते हैं लेकिन कभी बेरोजगारी और महंगाई की बात नहीं करते उन्हें रास्ता दिखा दीजिए..."
May 25, 2024, 3:28 PM IST

बीजेपी उम्मीदवार के काफिले पर पथराव!

बंगाल के झारग्राम से बीजेपी उम्मीदवार प्रणंत टुडू के काफिले पर पथराव की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि उनका सुरक्षाकर्मी इस पथराव में घायल हो गया है।
May 25, 2024, 2:28 PM IST

Lok Sabha Chunav Voting 2024: कुमारी शैलजा ने डाला वोट, कहा- लोगों को भाजपा की हकीकत जाननी चाहिए

Lok Sabha Chunav Phase 6 Voting: सिरसा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार कुमारी शैलजा ने अपना वोट डाला। उन्होंने कहा, "लोग कांग्रेस और गठबंधन की तरफ देख रहे हैं। लोग विकल्प देख रहे हैं। लोगों ने इनकी (भाजपा) हकीकत जान ली है। हरियाणा में बेरोजगारी एक बहुत बड़ा मुद्दा है।"
May 25, 2024, 1:46 PM IST

दोपहर 1 बजे तक 39.13% मतदान

6ठे चरण में देश भर की 58 सीटों पर हो रहे चुनाव में दोपहर 1 बजे तक 39.13 प्रतिशत मतदान रिपोर्ट किया गया है। सबसे ज़्यादा 54.80 प्रतिशत वोटिंग पश्चिम बंगाल में हुई है। उत्तर प्रदेश में 37.23 प्रतिशत, बिहार में 36.48 प्रतिशत, झारखंड में 42.54 प्रतिशत, हरियाणा में 36.48%, दिल्ली में 34.37 प्रतिशत तथा जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग राजौरी में 35.22 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई है।
May 25, 2024, 1:38 PM IST
पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल के मिदनापुर से भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल ने आरोप लगाया कि भाजपा के पोलिंग एजेंटों को मतदान केंद्र पर नहीं जाने दिया जा रहा है।
May 25, 2024, 1:33 PM IST

मतदान कर चुपचाप निकल गई नुपुर शर्मा

भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने भी दिल्ली में अपने मताधिकार का उपयोग किया। लोकसभा चुनाव के लिए अपना वोट डालने के बाद नूपुर दिल्ली के एक मतदान केंद्र से निकलती दिखीं।
May 25, 2024, 1:30 PM IST

गौतम गंभीर मतदान करने आए

पूर्वी दिल्ली से भाजपा के निवर्तमान सांसद और प्रसिद्ध क्रिकेटर गौतम गंभीर भी लोकतंत्र के पर्व में अपनी भागीदारी निभाने आए। उन्हें दिल्ली स्थित मतदान केंद्र पर स्पॉट किया गया। बता दें कि गौतम गंभीर आईपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स के कोच भी हैं जो इस बार फाइनल में पहुंच चुकी है।
May 25, 2024, 1:27 PM IST

सीईसी ने डाला वोट

भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने नई दिल्ली स्थित एक मतदान केंद्र पर परिवार के साथ जाकर वोट डालने के बाद बताया कि ये उनके लिए बहुत ही गर्वपूर्ण विषय है कि आज उनकी तीन पीढी ने एक साथ मतदान किया। मतदान के लिए उनके पुत्र और 95 वर्षीय पिता भी साथ आए थे। सीईसी ने कहा कि हर वोटर को जरूर वोट डालना चाहिए।
May 25, 2024, 1:21 PM IST

पूरी में ईवीएम खराब

ओडिशा के पूरी लोकसभा क्षेत्र के एक बूथ पर ईवीएम काम नहीं करने की खबर आई है। पूरी से भाजपा उम्मीदवार संबित एक वीडियो में कहते सुने जा रहे हैं कि ईवीएम काम नहीं कर रहा, रुको, रिटर्निंग ऑफिसर से बात करता हूँ।
May 25, 2024, 1:16 PM IST

पश्चिम बंगाल में चुनावी झडप

पश्चिम बंगाल के मिदनापुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा और तृणमूल कार्यकर्त्ताओं के बीच टकराव की खबर आई है। मिदनापुर पूर्व तृणमूल और अब भाजपा के कद्दावर नेता शुभेंदु अधिकारी का गढ रहा है।
May 25, 2024, 12:32 PM IST

पिता के साथ बांसुरी ने डाला वोट

नई दिल्ली सीट से भाजपा प्रत्याशी बांसुरी स्वराज ने अपने पिता स्वराज कौशल के साथ वोट डालने के बाद सेल्फी शेयर किया।
May 25, 2024, 12:27 PM IST

सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने भी डाला वोट।

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने अपनी पत्नी के अनुपमा चौहान के साथ नई दिल्ली स्थित एक मतदान केंद्र पर जाकर डाला वोट।
May 25, 2024, 12:17 PM IST

मतदाता सूची से विदेश मंत्री का नाम गायब

केंद्रीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर भी वोटिंग करने के लिए पोलिंग बूथ पहुंचे। हालांकि, वहां करीब 20 मिनट लाइन में लगने के बाद पता चला कि उनका नाम वोटर लिस्ट में नहीं है। ऐसे में वो बिना वोट किए ही वापस घर लौट गए। घर पर उन्होंने दोबारा चेक किया तो पता चला कि उनका वोटिंग सेंटर दूसरा है। फिर दूसरे मतदान केंद्र पर उन्होंने अपना वोट डाला।
May 25, 2024, 12:08 PM IST

लालटेन वालों ने अंधेरा फैलाया

छठे चरण के मतदान के बीच बिहार में अपनी जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजद पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में लालटेन वालों ने अंधेरा फैलाया।
May 25, 2024, 12:05 PM IST

हमारा वोट लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए

वोट डालने के बाद प्रियंका गांधी भी भाई राहुल के साथ दिखीं। का‍ँग्रेस के एक्स हैंडल से शेयर विडियो पोस्ट में लिखा गया है हमारा वोट लोकतंत्र और संविधान के लिए
May 25, 2024, 11:59 AM IST

केजरीवाल का वोट किसके खिलाफ?

वोट डालने के बाद अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट कर कहा कि उन्होने तानाशाही, बेरोज़ग़ारी और महंगाई के खिलाफ वोट डाला
May 25, 2024, 11:53 AM IST

11 बजे तक 25.76 प्रतिशत वोटिंग

6ठे चरण में देश भर की 58 सीटों पर हो रहे चुनाव में दिन के 11 बजे तक 25.76 प्रतिशत मतदान रिपोर्ट किया गया है। सबसे ज़्यादा वोटिंग पश्चिम बंगाल में हो रही है। उत्तर प्रदेश में 27.06 प्रतिशत, बिहार में 23.67%, पश्चिम बंगाल में 36.88%, झारखंड में 27.88 प्रतिशत, हरियाणा में 22.09%, दिल्ली में 21.69 प्रतिशत तथा जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग राजौरी में 23.11 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई है।
May 25, 2024, 11:12 AM IST

दिल्ली सीएम केजरीवाल ने सपरिवार डाला वोट

सिविल लाइंस दिल्ली स्थित मतदान केंद्र पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने परिवार के साथ मतदान करने पहुंचे।
May 25, 2024, 11:09 AM IST

हमीरपुर के स्ट्रांग रूम में बिजली कटी

हमीरपुर में जहाँ चुनाव के बाद ईवीएम रखवाए गए हैं,वहा‍ँ से कई बार बिजली कटने की खबर है। सपा नेता अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट करते हुए स्थानीय प्रशासन से इस पर संज्ञान लेने और सपा कार्यकर्त्ताओं से स्ट्रांग रूम की रखवाली की अपील की।
May 25, 2024, 11:02 AM IST

राहुल-सोनिया ने किया मतदान

नई दिल्ली में का‍ँग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी मा‍ँ सोनिया गांधी के साथ किया मतदान। राहुल गांधी ने पहले कहा था कि वे दिल्ली में आम आदमी पार्टी के लिए वोट करेंगे।
राहुल-सोनिया ने किया मतदान
May 25, 2024, 10:22 AM IST

Delhi Lok Sabha Chunav 2024: राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने डाला वोट

Delhi Lok Sabha Chunav 2024: राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने दिल्ली के मतदान केंद्र पर वोट किया है। दिल्ली की सभी 7 लोकसभा सीट पर वोटिंग जारी है।
Delhi Lok Sabha Chunav 2024: राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने डाला वोट
May 25, 2024, 10:12 AM IST

Delhi Lok Sabha Chunav 2024: राहुल गांधी-प्रियंका गांधी ने डाला वोट

Delhi Lok Sabha Chunav 2024: कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने दिल्ली के मतदान केंद्र पर वोट डाला है। प्रियंका गांधी के बेटे रेहान राजीव वाड्रा और बेटी मिराया वाड्रा ने भी वोट किया है। वोट देने के बाद रेहान राजीव वाड्रा ने कहा, ''यह बहुत महत्वपूर्ण चुनाव है। मैं सभी युवाओं से संविधान बचाने और सकारात्मक बदलाव के लिए वोट करने का अनुरोध करता हूं।"
Delhi Lok Sabha Chunav 2024: राहुल गांधी-प्रियंका गांधी ने डाला वोट
May 25, 2024, 10:08 AM IST

Lok Sabha Elections 2024: ओडिशा CM नवीन पटनायक ने डाला वोट

Lok Sabha Chunav 2024 Live: लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण और ओडिशा विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने एक मतदान केंद्र पर अपना मतदान किया।
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+