Lok Sabha Chunav: 'मैंने सिनेमा में भी नहीं देखा..', कांग्रेस नेता चिदंबरम को क्यों लगता है कि कानून भूल जाएं?
Lok Sabha Chunav 2024: कांग्रेस के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम ने बीजेपी और केंद्र की मोदी सरकार पर जोरदार हमला किया है। उन्होंने दावा किया है कि बीजेपी चाहती है कि अगर कांग्रेस तबाह हो जाए तो वह क्षेत्रीय दलों को भी खत्म कर देगी। उनके मुताबिक उन्होंने कभी नहीं देखा कि केंद्र सरकार मुख्यमंत्री को गिरफ्तार कर ले।
कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम ने चेन्नई में खुद के कानून के छात्र होने की दलील सामने रखकर बीजेपी और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ गंभीर आरोप लगाएं हैं और जबर्दस्त सियासी दावे किए हैं।

कांग्रेस को तबाह करना चाहते हैं, फिर क्षेत्रीय दलों को करेंगे- चिदंबरम
उन्होंने यह भी आरोप लगाने की कोशिश की है कि भाजपा के निशाने पर सिर्फ कांग्रेस ही नहीं है, बल्कि तमाम क्षेत्रीय दलों को भी वह निपटना चाहती है।
कांग्रेस नेता ने कहा, 'तमिलनाडु में डीएमके और पश्चिम बंगाल में टीएमसी मजबूत पार्टियां हैं, लेकिन क्षेत्रीय दल हैं। पंजाब में एक समय अकाली दल मजबूत था, लेकिन क्षेत्रीय दल था। ओडिशा में बीजेडी क्षेत्रीय पार्टी है। उन्हें (बीजेपी को) लगता है कि अगर राष्ट्रीय पार्टी कांग्रेस तबाह हो जाए तो वे एक-एक करके क्षेत्रीय पार्टियों को फेंक सकते हैं। वे ऐसा करेंगे।'
'मैंने कभी सिनेमा या ड्रामे में भी नहीं देखा...'
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि 'इसके उदाहरण के तौर पर उन्होंने झारखंड और दिल्ली के मुख्यमंत्री को गिरफ्तार किया है। मैंने कानून पढ़ा है। लेकिन, हाल की घटनाओं से मुझे लगता है कि कानून को भुला दें। मैंने कभी सिनेमा, ड्रामा में भी नहीं देखा है या उपन्यास में भी नहीं पढ़ा है कि एक राज्य के मुख्यमंत्री को केंद्र सरकार की ओर से गिरफ्तार किया जा सकता है।'
दरअसल, विपक्षी दलों का इंडिया ब्लॉक दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की शराब घोटाले में गिरफ्तारी पर केंद्र के खिलाफ मोर्चा खोले हुए है। इसको लेकर गठबंधन में शामिल दलों ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक रैली भी की है।
लेकिन, तथ्य ये है कि अदालत ने गिरफ्तारी के बाद पहले लंबे समय के लिए केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की रिमांड पर भी भेजा, और फिर जेल भी भेज दिया है। इसी तरह से झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को भी अदालत ने अबतक जमानत नहीं दी है।












Click it and Unblock the Notifications