Lok Sabha Chunav Voting: त्रिपुरा और बंगाल में बंपर वोटिंग, आधा दिन बीतने के बाद जानिए कहां कितना हुआ मतदान?

Lok Sabha Chunav 2024 Voting percentage: लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग जारी है। पहले चरण में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर मतदान हो रहा है। इस चरण में कई केंद्रीय मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री की साख दांव पर लगी है।

वोटर टर्नआउट ऐप के मुताबिक, दोपहर 3 बजे तक सबसे अधिक त्रिपुरा में वोटिंग हुई है। यहां पर दोपहर के 3 बजे तक 68.35 फीसदी वोट पड़े हैं। इसके अलावा पश्चिम बंगाल में 66.34 फीसदी मत पड़े हैं। वहीं, अभी तक सबसे कम वोटिंग बिहार में हुई, यहां करीब 40 फीसदी मतदान हुआ है।

Loksabha Chunav 2024 Phase1 Voting

कहां कितना हुआ मतदान?

अंडमान और निकोबार- 45.48 %
अरुणाचल प्रदेश- 55.05 %
असम- 60.70 %
बिहार- 39.73 %
छत्तीसगढ़- 58.14 %
जम्मू-कश्मीर- 57.09 %
लक्ष्यद्वीप- 43.98 %
मध्य प्रदेश- 53.40 %
महाराष्ट्र- 44.12 %
मणिपुर - 63.03 %
मेघालय- 61.95 %
मिजोरम- 49.14 %
नागालैंड- 51.73 %
पुडुचेरी- 58.86 %
राजस्थान- 41.51 %
सिक्किम- 52.72%
तमिलनाडु- 51.01 %
त्रिपुरा- 68.35 %
उत्तर प्रदेश- 47.44 %
उत्तराखंड- 45.62 %
पश्चिम बंगाल- 66.34 %

21 राज्यों में वोटिंग का एवरेज 53% है। वोटिंग शाम 6 बजे तक चलेगी। बिहार में अभी तक सबसे कम वोटिंग हुई है। यहां पर चार लोकसभा सीटों पर शुक्रवार को मतदान हो रहा है। कुल 38 प्रत्याशियों में एक मौजूदा लोकसभा सांसद, एक राज्यसभा सदस्य, एक पूर्व मुख्यमंत्री, एक पूर्व मंत्री, एक पूर्व विधायक भी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+