आखिर क्या है प्रियंका चतुर्वेदी के इस्तीफे की असली वजह, सोशल मीडिया पर यह चर्चा है गर्म

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के बीच आज कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस की स्टार महिला प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने शुक्रवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। प्रियंका चतुर्वेदी ने 18 अप्रैल को ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को अपना इस्तीफा सौंप दिया था, जिसका आधिकारिक ऐलान आज खुद प्रियंका ने अपने ट्विटर अकाउंट से किया है। शुक्रवार सुबह ही उन्होंने अपनी ट्विटर प्रोफाइल से 'कांग्रेस प्रवक्ता' हटा दिया था।

क्यों दिया इस्तीफा?

कुछ वक्त पहले प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने महिलाओं के साथ बदसलूकी करने वाले नेताओं को पार्टी में तरजीह देने का आरोप लगाया था। प्रियंका ने ट्विटर पर लिखा था कि काफी दुखी हूं कि अपना खून-पसीना बहाने वालों से ज्यादा गुंडों को कांग्रेस में तरजीह मिल रही है। पार्टी के लिए मैंने गालियां और पत्थर खाए हैं, लेकिन उसके बावजूद पार्टी में रहने वाले नेताओं ने ही मुझे धमकियां दीं। जो लोग धमकियां दे रहे थे, वह बच गए हैं। उनका बिना किसी कार्रवाई के बच जाना दुर्भाग्यपूर्ण हैं और इस ट्वीट के बाद आज उनके इस्तीफे की बात सामने आई है।

क्या हुआ था मथुरा में ?

दरअसल प्रियंका पिछले दिनों यूपी के मथुरा में थीं, यहां राफेल डील को लेकर हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अभद्र और अमर्यादित व्यवहार किया था, जिस पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संज्ञान में लेकर कार्यकर्ताओं के विरूद्ध त्वरित कार्यवाही की, हालांकि बाद में घटना का खेद प्रकट करने पर कार्यवाही को निरस्त कर दिया।

क्या बात कुछ और है?

लेकिन सोशल मीडिया और कुछ समाचार पत्रों की बात मानें कि प्रियंका चतुर्वेदी की नाराजगी की वजह उन्हें लोकसभा चुनाव में पार्टी की ओर से टिकट ना मिलना है। ऐसा कहा जा रहा है कि प्रियंका यूपी की मथुरा सीट से चुनाव लड़ना चाह रहीं थीं लेकिन कांग्रेस ने उन्हें टिकट ना देकर महेश पाठक को दे दिया, जो कि मुंबई के बड़े कारोबारी हैं, इसके बाद प्रियंका ने मुंबई की दो सीटों में से एक पर चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की थी लेकिन वहां भी उन्हें सफलता नहीं मिली, उसमें से एक सीट संजय निरूपम को मिल गई और एक पर बॉलीवुड सुंदरी उर्मिला खड़ी हैं।

सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक

सोशल मीडिया पर तो इस बात की चर्चा काफी है कि प्रियंका का गुस्सा उर्मिला की वजह से ज्यादा फूटा है, संजय निरूपम तो पार्टी के पुराने दिग्गज रहे हैं लेकिन उर्मिला को आए ही चार दिन हुए थे पार्टी में और उन्हें टिकट दे दिया गया जिसकी वजह से प्रियंका ने कांग्रेस ही छोड़ दी, हालांकि इन बातों में कितनी सच्चाई है यह तो कहना मुश्किल है लेकिन राजनीति के जानकार मानते हैं कि प्रियंका के इस तात्कालिक फ़ैसले के पीछे भले ही मथुरा की घटना हो लेकिन उसके पीछे एक गहरी राजनीतिक सोच भी है और यही वजह है कि कांग्रेस छोड़ते ही प्रियंका ने शिवसेना ज्वाइन कर ली है।

यहां पढ़ें: लोकसभा चुनाव का विस्तृत कवरेज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+