मजीठिया से माफी पर आप के उपप्रधान का भी इस्तीफा, बैंस ब्रदर्स ने तोड़ा गठबंधन

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के पंजाब के पूर्व मंत्री विक्रम मजीठिया से ड्रग्स तस्‍करी के आरोप लगाए जाने के बाद लिखित माफी मांगने से आम आदमी पार्टी में बगावत की स्थिति है। पंजाब में पार्टी के प्रदेश प्रधान भगवंत मान के बाद उपप्रधान अमन अरोड़ा ने भी पद से इस्‍तीफा दे दिया है। अमन अरोड़ा ने अपना इस्तीफा मनीष सिसोदिया को भेजा है। इस बात की जानकारी अमन अरोड़ा ने ट्वीट करके दी है। वहीं इस मामले को लेकर विधायक दल की बैठक में आप की राष्‍ट्रीय इकाई से नाता तोड़ने की बात उठी है। खबर है कि चंडीगढ़ में हुई बैठक में पंजाब में आप के 20 विधायकों में से करीब आधे विधायकों ने खुलकर केजरीवाल की माफी पर कड़ा एतराज किया है।

gg

केजरीवाल की माफी से खफा लोक इंसाफ पार्टी (बैंस ब्रदर्स) ने आम आदमी पार्टी से पंजाब में गठबंधन तोड़ने का एलान किया है। पार्टी का ओर से कहा गया है कि अरविंद केजरीवाल की बिक्रम सिंह मजीठिया से मांगी गई माफी से आहत होकर गठबंधन तोड़ने का फैसला किया है। लोकं इंसाफ पार्टी के दो विधायक हैं।

लोक इंसाफ पार्टी के विधायक सिमरजीत सिंह बैंस ने गठबंधन तोड़ने का ऐलान लिया है। साथ ही दावा किया है कि आम आदमी पार्टी पंजाब में दो धड़ों में बंट सकती है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के पंजाब के 15 विधायक पार्टी से अलग होकर एक नया संगठन बना सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+