जल्द भारत आ सकते हैं खतरनाक 'रोमियो' हेलीकॉप्टर, अमेरिकन कंपनी ने जारी की पहली तस्वीर
नई
Recommended Video

हेलीकॉप्टर पर बना तिरंगा
भारत को मिलने वाले 24 रोमियो हेलीकॉप्टर का डिजाइन तो वैसा ही है, जैसा अमेरिकी सेना के पास मौजूद है। बस इसका रंग भारतीय नौसेना के अन्य हेलीकॉप्टर की तरह कर दिया गया है। साथ ही इस पर तिरंगा झंडा भी बना है। ये हेलीकॉप्टर अगले साल तक भारतीय नौसेना के बेड़े में शामिल हो जाएंगे। चीन और पाकिस्तान से चल रहे मौजूदा विवाद के बीच ये हाईटेक हेलीकॉप्टर हिंद महासागर और अरब सागर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

क्या है खासियत?
अमेरिका कंपनी लॉकहीड मार्टिन द्वारा निर्मित एमएच-60 रोमियो में दोहरी नियंत्रण प्रणाली मौजूद है यानी इसमें दो पायलट रहेंगे। कहा जाता है कि इसके कॉकपिट में बैठे पायलट अंधेरे में भी अपने लक्ष्य को बखूबी देख सकते हैं। इस हेलीकॉप्टर में चार से पांच केबिन क्रू के साथ पांच यात्री भी बैठ सकते हैं। जिसके केबिन की लंबाई 3.2 मीटर, चौड़ाई 1.8 मीटर और ऊंचाई 1.3 मीटर है। इसके अलावा दुश्मन की पनडुब्बियों और पोतों पर ये किसी भी वक्त अचूक निशाना लगा सकते हैं।

कई देश करते हैं इस्तेमाल
रोमियो हेलीकॉप्टर का अमेरिका सबसे ज्यादा इस्तेमाल करता है। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया, स्पेन, डेनमार्क, दक्षिण कोरिया, ट्यूनिशिया, कतर, सऊदी अरब, इस्राइल, मलयेशिया और मैक्सिको की सेनाएं भी इन हेलीकॉप्टर्स का इस्तेमाल करती हैं। अगले साल ये हेलीकॉप्टर भारतीय नौसेना के बेड़े में शामिल हो जाएंगे। भारत ने अमेरिका से ये डील 2.6 अरब डॉलर (करीब 18,600 करोड़ रुपए) में की है।












Click it and Unblock the Notifications