दलाई लामा पर पूर्व भारतीय राजनयिक की टिप्पणी से नाराज स्थानीयों ने लेह में बंद की दुकानें
नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच चल रहे सीमा तनाव की पृष्ठभूमि में एक न्यूज चैनल की बहस के दौरान पूर्व भारतीय राजनयिक फुंचोक स्टोबदान द्वारा तिब्बती बौद्ध धर्मगुरू दलाई लामा पर की गई एक टिप्पणी से विचलित लद्दाख के मठों उनसे बिना शर्त माफी की मांग की है। टिप्पणी से नाराजगी में स्थानीयों ने लेह जिले में अपनी दुकानें बंद रखीं हैं।

मामले पर लेह में थिकसी और डिस्किट मठों ने एक बयान जारी कर फुन्चोक से माफी की मांग की है और मर्चेंट एसोसिएशन ऑफ लेह ने हड़ताल का आह्वान किया है, जिसके बाद लेह जिले की सभी दुकानों से एकजुटता दिखाते हुए हड़ताल में शामिल होने के लिए कहा है।

लद्दाखी बौद्ध एसोसिएशन के अध्यक्ष पीटी कुंजुन ने कहा कि सीमा मुद्दे पर भारत और चीन के बीच मौजूदा गतिरोध पर बहस के दौरान पूर्व भारतीय राजनयिक ने दलाई लामा के नाम का उपयोग किया था, जिसमें उनका नाम घसीटने की कोई जरूरत नहीं थी। हम दुनिया भर में बौद्ध समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली ऐसी भाषा के प्रयोग की निंदा करते हैं, क्योंकि यह नहीं होना चाहिए था।

गौरतलब है हाल ही में एक न्यूज चैनल पर डिबेट के दौरान फुंचोक ने कथित तौर पर लद्दाख में लद्दाख में चीनी घुसपैठ के मुद्दे पर दलाई लामा के बारे में बात की थी, जिसके बाद से लेह में स्थित बौद्ध मठों में रोष है। अपुष्ट खबर है कि फुंचोक स्टोबदान ने टिप्पणी के लिए माफी मांग ली है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications