गांव में सालों से नहीं है बिजली, विभाग ने पहुंचा दिया बिल

छत्तीसगढ़ः देश के कई ऐसे हिस्से हैं, जहां अभी तक बिजली नहीं पहुंची है, लेकिन इसमें कोई हैरानी नहीं है। हैरानी तो तब होती है जब बिजली भी न हो और आपके घर में लंबा-चौड़ा बिल विभाग के द्वारा भेज दिया जाए। ऐसी ही घटना हुई है, छत्तीसगढ़ के बलरामपुर के एक गांव में, जहां बिजली तो नहीं पहुंची लेकिन गांव वालों के पास बिल पहुंच गया। यह पूरी घटना बलरामपुर जिले के सानावाल गांव के पटेड़ी पारा का है।

Local recieves electricity bills without supply in balrampur

यहां के स्थानीय लोगों ने शिकायत की है कि उनके घरों में बिजली की सप्लाई बिल्कुल भी नहीं है, बच्चें लैंप की रोशनी में पढ़ते हैं, अंधेरे में घरों में खाना बनता है। इसके बावजूद भी विभाग ने बिजली का बिल थमा दिया। इससे नाराज स्थानीय लोगों ने शिकायत दर्ज कराई है। घटना सामने आने के बाद जिले के जिला कलेक्टर संजीव कुमार झा ने कहा है कि मीडिया के जरिए उनको इस घटना के बारे में जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा कुछ हुआ है तो इसकी जांच की जाएगी।

वहीं इस क्षेत्र के कांग्रेस विधायक वृहस्पत सिंह ने कहा कि हमने इस गांव के लिए बिजली की सप्लाई पास करा दिया है लेकिन विभाग लोगों तक बिजली नहीं पहुंचा रहा है। लेकिन मॉनसून के बाद गांव में बिजली पहुंचाने का काम किया जाएगा।

बता दें कि बलरामपुर जिले में ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले इसी साल फरवरी के महीने में झालपी पारा गांव में भी यह मामला सामने आ चुका है। मीटर लगने के बाद दो महीने तक कनेक्शन नहीं लगाया गया और बिना बिजली सप्लाई के लोगों को 500-600 रुपये का बिल थमा दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+