आडवाणी ने की मोदी सरकार की जमकर तारीफ कहा, उम्मीदों से कहीं बेहतर रहा दो साल
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की है। आडवाणी ने शनिवार को कहा कि देश की जनता ने जिस उम्मीद से पीएम मोदी की सरकार में विश्वास जताते हुए उन्हें जनाधार दिया था, वह उसपर खरा उतर रही है। अब आडवाणी की दुर्दशा न देखी जाए...

आपको बता दें कि 26 मई को मोदी सरकार के दो साल पूरे होने जा रहे हैं। इस मौके पर अलग-अलग राज्यों में कई कार्यक्रम व समारोह का अयोजन किया जाना है। वहीं 26 मई को गुजरात बीजेपी 'विकास पर्व' के नाम से एक समारोह आयोजित करने जा रही है जिसमें आडवाणी अहमदाबाद में पार्टी कार्यकर्ताओं और आम लोगों को संबोधित करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications