LJP में फूट की खबरों पर बोले पशुपति कुमार, चिराग मेरा भतीजा, मैंने पार्टी को बचाया, तोड़ा नहीं

नई दिल्ली, 14 जून। राम विलास पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी के भीतर फूट की खबरों को लोजपा के सांसद पशुपति कुमार पारस ने सिरे से खारिज कर दिया है। दरअसल जो रिपोर्ट सामने आई थी उसमे कहा गया था कि राम विलास पासवान के निधन के बाद उनके बेटे चिराग पासवान को लेकर पार्टी के नेता खुश नहीं हैं और एलजेपी के 6 में से पांच सांसदों ने लोकसभा में पशुपति कुमार पारस को नेता चुनने का फैसला लिया है। लेकिन मीडिया में इन रिपोर्ट को खुद पशुपति कुमार पारस ने खारिज किया है।

ljp

Recommended Video

    Pashupati Paras का बयान- Chirag Paswan से दिक्कत नहीं, पार्टी तोड़ी नहीं बचाई | LJP | वनइंडिया हिंदी

    पशुपति कुमार ने कहा कि हम तीनों भाइयों में अच्छे रिश्ते थे और हमारी अच्छी बनती थी, लेकिन राम विलास पासवान के निधन के बाद मैं अकेला महसू कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि चिराग से मुझे कोई दिक्कत नहीं है और पहले की ही तरह पार्टी आगे भी चलती रहेगी और हम एनडीए के साथ जुड़े रहेंगे। पशुपति कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए कहा कि वो अच्छे नेता हैं और बिहार के विकास पुरुष हैं। पार्टी के भीतर चल रहे विवाद को लेकर पशुपति ने कहा कि पार्टी में कुछ असमाजाकि तत्व घुस आए हैं, इन लोगों ने बिहार में गठबंधन को तोड़ा। हालांकि एक तरफ जहां पशुपति कुमार ने चिराग से किसी भी व्यक्तिगत शिकायत से इनकार किया है लेकिन उन्होंने यह साफ किया है कि जिस तरह से चिराग पार्टी को चला रहे थे उससे पार्टी के भीतर हर कोई नाराज था।

    पशुपति कुमार पारस ने कहा कि यह 100 फीसदी गलत खबर है। एलजेपी हमारी अपनी पार्टी है, बिहार में हमारा संगठन मजबूत है। मैं एनडीए के साथ था और आगे भी मैं इस गठबंधन का हिस्सा रहूंगा। हमारी पार्टी में 6 सांसद हैं, हमारी पार्टी के 5 सांसदों की इच्छा थी कि पार्टी को बचाया जाए। लिहाजा मैंने पार्टी को तोड़ा नहीं है, मैंने इसे बचाया है। चिराग मेरा भतीजा है और पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष भी है। उसके खिलाफ मेरी कोई आपत्ति नहीं है। हमने स्पीकर को पत्र लिखा है, बवह हमे बुलाएंगे तो हम उनके पास जाएंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+