चिराग पासवान ने SC/ST एक्ट पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने की दी धमकी
नई दिल्ली।लोक जनशक्ति पार्टी ने दलितों के उत्पीड़न के खिलाफ कानून में सख्त प्रावधान करने तथा 9 अगस्त तक NGT के अध्यक्ष एके गोयल को पद से हटाने की मांग की है। लोक जनशक्ति पार्टी के नेता चिराग पासवान ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉफ्रेंस कर कहा कि, सरकार ऑरिजनल एससी/एसटी एक्ट को बहाल करें। अगर हमारी मांग 9 अगस्त तक सरकार नहीं मानती है तो एलजेपी (लोजपा) आंदोलन करेगी। चिराग पासवान ने पत्रकारों से कहा कि पार्टी के भीतर कई लोगों का धैर्य अब जवाब दे रहा है क्योंकि दलितों एवं आदिवासियों को लेकर चिंताएं सामने आ रही हैं।

चिराग पासवान ने कहा कि, उनकी पार्टी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति उत्पीड़न रोकथाम अधिनियम के मूल प्रावधानों को बहाल करने के लिए अध्यादेश लाने की मांग पिछले चार महीने से कर रही है लेकिन सरकार ने ऐसा नहीं किया। इसलिए हमने केंद्र सरकार को 7 अगस्त को संसद में एक बिल पुन: पेश करने के लिए कहा है और पिछले कानून को बहाल करने के लिए कहा है। अगर हमारी मांग 9 अगस्त तक सरकार नहीं मानती है तो एलजेपी (लोजपा) आंदोलन करेगी। यह आन्दोलन 2 अप्रैल को हुए दलित आंदोलन से ज्यादा आक्रमक होगा।
चिराग पासवान ने कहा कि, मुझे सरकार और हमारे प्रधानमंत्री पर पूरा भरोसा है। एलजेपी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में पूरा विश्वास है क्योंकि उनकी सरकार ने दलितों के लिए काफी कुछ किया है। उन्होंने कहा, 'उन्होंने (पीएम) साफ कहा है कि एससी-एसटी ऐक्ट में कॉमा, फुल स्टॉप कुछ भी नहीं बदलेगा।' लोजपा ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश की राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) में अध्यक्ष के तौर पर नियुक्ति पर भी सवाल उठाए हैं।
लोजपा अध्यक्ष रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान ने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने उनकी मांगे नहीं मानी तो अगले महीने उनकी पार्टी दलित संगठनों के साथ सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। यह पूछे जाने पर कि अगर 9 अगस्त तक उनकी मांगें नहीं मानी जाती हैं तब क्या उनकी पार्टी बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए से अलग होने पर विचार करेगी? एलजेपी नेता ने कहा कि जब समय आएगा तब हम कदम उठाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications